इंडिया न्यूज, Haryana (Policeman Committed Suicide) : हरियाणा के जिला करनाल में पुलिसकर्मी के सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है जी हां, यहां मधुबन अकादमी में एक पुलिस जवान ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिसकर्मी के सुसाइड किए जाने के कारण मधुबन अकादमी में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को फिलहाल अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बारना गांव जिला कुरुक्षेत्र निवासी राजिंद्र (35) कुछ वर्ष पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी मधुबन अकादमी में जनरल ड्यूटी थी। शाम को 4 बजे जब राजिंद्र नहीं मिला तो अधिकारियों ने उसके बैरक को चेक किया, जहां राजिंद्र पंखे पर लटका हुआ था। राजिंद्र को पंखे से लटका देख पूरी मधुबन अकादमी में ही हड़कंप मच गया।
मृतक पुलिसकर्रामी जिंद्र की जेब से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा हुआ है कि वह वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। इसी कारण उसने काफी लोन भी लिया हुआ था, यही आॅनलाइन गेम थी जिसके चलते उसकी अपने दोस्तों के साथी भी कई दिनों से दूरी हो गई थी। ऑनलाइन इस गेम में वह 16 लाख रुपए हार गया था। इसी को लेकर वह आत्महत्या कर रहा है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shambhu border : हरियाणा-पंजाब सीमा के शंभू बॉर्डर सील हुए…
हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सरेआम मारपीट की जाती है। ऐसे में…
हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है। अब कांग्रेस के नेता इस हद…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Major Road Accident In Panipat : हरियाणा में त्यौहार के…
हरियाणा में अब मानसून ने अलविदा कह दिया है वहीं लोगों को गर्मी से भी…
रियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अभी भी कांग्रेस के नेताओं की…