प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Assembly Election 2024 : विस चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी दिग्गजों ने बढ़ाई सक्रियता

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election 2024, चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल धरातल पर देखी जा रही है। सत्ताधारी भाजपा उसकी सहयोगी जजपा की निरंतर कोशिश है कि वह सत्ता में बरकरार रह पाए। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सत्ता से अपने पिछले करीब 9 साल के वनवास को खत्म करने की हरसंभव तैयारी में जुटी हुई है।

चुनाव इनेलो के लिए अस्तित्व की लड़ाई बना

इसके अलावा करीब दो दशक से सत्ता से अज्ञातवास काट रही इनेलो के लिए आने वाला चुनाव अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है, क्योंकि अगर पार्टी सत्ता में किसी बड़ी न सही लेकिन छोटी भूमिका में भी नहीं आई तो ये पार्टी के वजूद पर विराम भी लगा सकता है। वहीं पंजाब से जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में विराट जीत के बाद आम आदमी पार्टी बेहद प्रफुल्लित नजर आ रही है।

पार्टी दिग्गजों की कोशिश है कि पंजाब की जीत को हरियाणा में आने वाले चुनावों में कैश किया जाए। इन सब गतिविधियों के बीच ये भी सामने आ रहा है कि सभी पार्टियों के सियासी धुरंधर आने वाले चुनावी रण में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निरंतर अपने पंजों पर है। इसी कड़ी में सामने आ रहा है कि जो राजनीतिक धुरंधर लंबे समय से राजनीतिक परिदृश्य से गायब थे, अब उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की कुलांचें भरने लगी हैं। कुछ राजनेता ऐसे हैं जो फिलहाल भी सत्ता में है लेकिन सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आने वाले चुनाव में भी वह अपनी मौजूदगी दर्ज करा पाएं।

हारे हुए भाजपा दिग्गजों की बढ़ती सक्रियता

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के कई दिग्गजों और आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को करारी हार से रू-ब-रू होना पड़ा है। इसके परिणाम स्वरूप इन दिग्गजों को राजनीतिक ने नेपथ्य में जाना पड़ा। लेकिन पिछले कुछ महीनों और कुछ सप्ताह से सामने आ रहा है कि अब ये दिग्गज लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों और जनता के बीच नजर आ रहे हैं। पिछली सरकार में नंबर दो सशक्त और सीएम के बाद सबसे शक्तिशाली स्तंभ रहे कैप्टन अभिमन्यु जनता पब्लिक के बीच में नजर आ रहे हैं।

हार के बाद लंबे समय तक राजनीतिक गलियारों से गुमनाम रहे। पिछले दिनों उनकी रसोई में चाय बनाते हुए फोटो ने काफी सुर्खियां बटोरी और अब वो लगातार सार्वजनिक मंचों पर नजर आ रहे हैं। साथ ही पिछला चुनाव हारने वाले व भाजपा वरिष्ठ नेता रामविलास शर्मा ने भी अपनी सक्रियता बढ़ाई है। हालांकि ज्यादा आयु उनकी एक्टिव राजनीतिक सक्रियता के स्पष्ट रूप से आड़े आ रही है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ तो निरंतर कार्यकर्ता और आमजन के बीच लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं।

बीरेंद्र सिंह भी निरंतर दिख रहे राजनीतिक परिदृश्य पर

वहीं चौधरी बीरेंद्र सिंह बेशक सत्ताधारी भाजपा में बने हुए हैं। लेकिन समय-समय पर उनकी पार्टी के अंदर घुटन व कसक जगजाहिर होती रही है। पिछले कुछ समय से वो निरंतर सक्रिय नजर आ रहे हैं। कई दफा वो अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उनको लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहा हैं। ये चर्चा भी रह-रहकर उठ रही है कि वो कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना तो साफ नजर आ रहा है कि वो पार्टी में ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे। भाजपा के एक सीनियर नेता ने बताया कि सत्ता की मुख्यधारा में आने के लिए आतुर हैं।

आप नेताओं ने बढ़ाई हरियाणा में सक्रियता

आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद पंजाब में भी सरकार बनाने में सफल रही लेकिन हरियाणा पार्टी के लिए किसी राजनीतिक हादसे से कम साबित नहीं हुआ। पिछले कई साल से हाथ पांव मारने के बाद भी हरियाणा में पार्टी की स्थिति जस की तस यानी शून्य में है। अब आने वाले चुनाव को देखते हुए पार्टी के दिग्गज लगातार हरियाणा में पसीना बहा रहे हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, अशोक तंवर और अनुराग ढांडा ने हरियाणा में डेरा जमा लिया। फिलहाल हरियाणा में पार्टी में इनके अलावा कोई बड़ा चेहरा नहीं है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद की अघोषित विदाई के बाद यह तीनों ही हरियाणा में पार्टी की तरफ से कमान संभाल रहे हैं। इन दोनों की कोशिश है कि चाहे बड़ी न सही लेकिन छोटी सफलता हरियाणा में जरूर मिले।

चौटाला परिवार के दोनों धड़े भी कर रहे जोर आजमाइश

चौटाला परिवार के दोनों धड़े चुनाव से पहले खासे सक्रिय हो गए हैं। सत्ता में हिस्सेदार जजपा के दुष्यंत चौटाला, उनके पिता अजय चौटाला, भाई दिग्विजय चौटाला और मां नैना चौटाला समेत पार्टी के अन्य नेता लोगों को अपने पक्ष में लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उनकी बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी द्वारा अब राजस्थान में भी चुनाव लड़ने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं चौटाला परिवार के दूसरे धड़े (इनेलो) के कमान स्वंय ओपी चौटाला व उनके बेटे अभय ने संभाल रखी है। परिवर्तन यात्रा के जरिए 75 दिन पूरे हो चुके हैं और इसके जरिए वो अपने पुराने दौर को पाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Wrestler Protest Todays Update : पहलवानों ने हनुमान मंदिर तक किया मार्च, अब जाएंगे बंगला साहिब गुरुद्वारा

यह भी पढ़ें : Wrestler Protest Update 12 May : महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में एसआईटी गठित : दिल्ली पुलिस

यह भी पढ़ें : Sonipat Student Murder Case : बच्चे की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 11वीं के छात्र ने ही वारदात को दिया अंजाम

यह भी पढ़ें : Chinese Fishing Boat : हिंद महासागर में चीनी नौका के डूबने से 39 लोग लापता

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

HSSC Results: ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’, वादा पूरा करने के बाद सामने आई CM सैनी की प्रतिक्रिया

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान CM सैनी ने जो वादा किया वो उसपर खरे…

30 mins ago

Haryana Oath Ceremony: ‘मेरे खिलाफ साजिश हुई थी जिसका…’,शपथ ग्रहण के बाद CM पद को लेकर क्या बोले Anil Vij?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद सियासत में गरमा गर्मी का माहौल है। ऐसे में…

59 mins ago

MP Deepender Hooda ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की

भगवान वाल्मीकि के दिखाए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र का कल्याण हो सकता है :…

10 hours ago