Politics Continues On Rights Of Chandigarh चंडीगढ़ के हक पर राजनीति जारी

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

Politics Continues On Rights Of Chandigarh भारत के दो ऐसे राज्य हरियाणा और पंजाब की जिनकी राजधानी एक है वह है चंडीगढ़। ब्यूटीफुल सिटी पर दोनों ही अपना हक जताते रहे हैं। बता दें कि दोनों राज्यों के सचिवालय भी यहीं स्थित हैं। दोनों के आला पुलिस अधिकारी भी यहीं बैठते हैं। ऐसे में अब जब कुछ महीनों बाद चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ पर बड़ा बयान देकर नई बहस को हवा दे दी। केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले कर सकता है।

‘आप’ मुखिया ने रैली में दिया ये बयान (Politics Continues On Rights Of Chandigarh)

चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी अपना वोट बैंक बढ़ाने के गली-मोहल्लों में लोगों से संपर्क अभियान बनाए हुए है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में दशहरा मैदान में आप ने एक रैली का आयोजन किया और केजरीवाल ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को वोट देना बेकार है क्योंकि सुनने में आया है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को पंजाब को देने के बारे में विचार विमर्श कर रहा है।

केजरीवाल के बयान पर विज का पलटवार (Politics Continues On Rights Of Chandigarh)

अरविंद केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर जितना हक पंजाब का है, उतना ही हरियाणा का भी है। विज ने कहा कि केजरीवाल जनता को गुमराह करना बुंद कर दें क्योंकि यहां की जनता उनकी बातों में आने वाली नहीं है। वह किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देंगे। विज ने साफ किया कि इस तरह के विचार पर कहीं कोई चर्चा नहीं की जा रही।

Also Read: New Variant Cases In India बढ़ रहे केस चिंता का विषय

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

2 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

4 hours ago