कुरुक्षेत्र में 5 हजार वर्ष पुराने ऐतिहासिक और पौराणिक वट वृक्ष को मिल रही पेंशन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Pran Vayu Devta Pension Scheme : देश के अन्य राज्यों की भांति धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत वृक्षों को प्रतिवर्ष 2750 रुपए की पेंशन जारी की गई है। आज के समय में पर्यावरण की सुरक्षा एवं पेड़ों की घटती संख्या को देखते हुए सरकार लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। वन विभाग अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि अन्य राज्यों की भांति हरियाणा सरकार द्वारा पुराने पेड़ों को सुरक्षित रखने की मुहीम पर जोर दिया गया है।
पुराने पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए उन वृक्षों के मालिकों को प्रतिवर्ष 2750 रुपए की पेंशन देने की योजना शुरू की गई है। योजना के तहत ही कुरुक्षेत्र में 68 पेड़ों को सहेजने के लिए उनके मालिकों को यह पेंशन दी जा रही है। कुरुक्षेत्र में वन विभाग द्वारा 5 हजार वर्ष पुराने उस ऐतिहासिक और पौराणिक वट वृक्ष की पेंशन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को दी जा रही है। जहां पर मान्यता है कि महाभारत युद्ध के दौरान इसी वट वृक्ष के नीचे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का अमर उपदेश दिया था। हरियाणा सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की है ताकि जो पुरानी धरोहर या जो आपके पुरखों द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे हैं उनको संभालने में जो खर्च आए व खर्च बचाने के चक्कर में कोई पेड़ न कटवाए।
कुरुक्षेत्र में 68 पेड़ों को पेंशन थानेसर के वन राज्य अधिकारी शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के इस प्रयास के तहत अभी तक थानेसर शहर और उसके आसपास 68 पेड़ मिलें हैं, जिन्हें पेंशन दी जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि उनकी जानकारी में कोई ऐसे वृक्ष हैं जिनकी उम्र 75 साल से ज्यादा है तो विभाग से संपर्क करें। वन विभाग उस पेड़ के मालिक को भी 2750 रुपए पेंशन देगा। ताकि उस पेंशन से पेड़ का रख-रखाव हो सके। पेड़ का भूमि घटाव रोका जा सके। पेड़ में दीमक या कोई बीमारी लगने पर उसमें कीटनाशक का छिड़काव मलिक कर सके।
यह भी पढ़ें : Haryana BJP State Executive Meeting : प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी : नायब सैनी
यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini : सरपंच करवा सकेंगे 10 लाख के विकास कार्य!, ऐलान 2 जुलाई को
यह भी पढ़ें : Haryana Monsoon Update : प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, 3 दिन भारी बारिश
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…