Chief Minister's Oath Ceremony की परेड ग्राउंड पंचकूला में युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Chief Minister’s Oath Ceremony : हरियाणा भाजपा को लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत मिलने पर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए संगठन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। जिसको लेकर पूर्व सांसद संजय भाटिया को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।
जिनकी देखरेख में पंचकूला के परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यही नहीं पूरे पंचकूला शहर मे भी रंगाई, पुताई और साफ-सफाई का कार्य जारी है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए सीआईडी प्रमुख आलोक मित्तल विशेष तौर पर मोर्चा संभाले हुए हैं।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि जिस प्रकार से हरियाणा की राजनीति में लगातार तीसरी बार भाजपा का सत्ता में आना प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक जीत के रूप में दर्ज हो गया है। लेकिन उससे अलग इस जीत का प्रदेश की 36 बिरादरी में भी अलग ही उत्साह है।
पहले जहां चुनाव होने के पश्चात प्रदेश सरकार बने या ना बनने पर गैर राजनीतिक लोग इस सारे मामले से अनभिज्ञ रहते थे। लेकिन यह पहला मौका है जब प्रदेश के हर वर्ग में खुशी का माहौल है उन्हें लग रहा है कि यह किसी पार्टी विशेष की नहीं, बल्कि उनकी अपनी सरकार है। जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और उनकी दूरदर्शिता की जीत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य दलों सहित समाज के हर वर्ग में उनके मित्र हैं। जो की खुले मन से भाजपा द्वारा बिना बिना पर्ची, बिना खर्ची योग्य बच्चों को रोजगार दिए जाने की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं। जबकि इससे पूर्व की सरकारों में पार्टी विशेष ,राजनेता या फिर पैसे के बल पर ही नौकरी मिलती थी। जबकि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव चाहे वह किसी पार्टी विशेष या किसी नेता का भी बच्चा हो अगर वह योग्य है तो उसे रोजगार देने का कार्य किया। जबकि इससे इतर कांग्रेसी नेता चुनाव जीतने से पूर्व ही अति आत्मविश्वास के साथ कह रहे थे कि वे पहले अपना घर भरेंगे फिर अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे और इतनी वोट देने पर इतनी नौकरी और इतने वोट देने पर इतनी नौकरियां देंगे।
उन्होंने बताया कि भाजपा हाईकमान द्वारा एक साधारण परिवार के नायब सैनी को प्रदेश की बागडोर सौंपी। जो कि 24 घंटे प्रदेश के आमजन के लिए तत्पर रहते हैं। चाहे समाज का कितना भी गरीब व्यक्ति क्यों ना हो वह भी मुख्यमंत्री नायब सैनी की बाजू पकड़कर उन्हें कोने में ले जाकर अपनी बात निसंकोच कह सकता है। यही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे भी आमजन के लिए 24 घंटे खुले रखे हैं। वे रात्रि 12:00 बजे भी आम आदमी के लिए हाजिर रहते हैं।
उन्होंने बताया पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, अभय चौटाला,दुष्यंत चौटाला सहित अन्य विपक्षी दल के नेताओं को भी कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाएगा। उल्लेखनीय की इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…
झज्जर शहर के छावनी मोहल्ले में आयोजित सम्मान समारोह एवं रक्तदान और कार्यक्रम में पहुंचे…
रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है दिल्ली हादसा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Accident : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन…