प्रदेश की बड़ी खबरें

SD PG College Panipat में आयोजित होने वाले 47वें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियां पूरी

  • करनाल जोन के 71 कॉलेज 42 विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतिस्पर्धाओं में 16 से 18 अक्टूबर तक करेंगे अपने हुनर एवं जौहर का प्रदर्शन
  • प्रो सोमनाथ सचदेवा कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र करेंगे महोत्सव का उद्घाटन
  • गेस्ट ऑफ़ ऑनर: प्रो ए.आर. चौधरी डीन स्टूडेंट वेलफेयर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और प्रो विवेक चावला निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), SD PG College Panipat : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के चिर-प्रतिष्ठित एवं युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित 47वें ‘करनाल जोन-यूथ फेस्टिवल’ का रंगारंग आगाज 16 से 18 अक्टूबर को होगा जिसमें करनाल जोन के 71 महाविद्यालय के प्रतिभागी हिस्सा लेगे और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

प्रो सोमनाथ सचदेवा कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र इस महोत्सव का उदघाटन करेगे। उनके साथ गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में प्रो ए.आर. चौधरी डीन स्टूडेंट वेलफेयर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, प्रो विवेक चावला निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और डॉ जगदीश गुप्ता प्रेसिडेंट सांस्कृतिक परिषद केयू एवं प्राचार्य आर्य कॉलेज उद्घाटन सत्र का हिस्सा रहेगे।

SD PG College Panipat : प्रत्येक विद्यार्थी पहचान पत्र के साथ ही कॉलेज में पधारें

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी और प्रतिभागी कालेजों के विद्यार्थियों को जोनल युवा महोत्सव को देखने का आह्वान किया, परन्तु इस अपील के साथ कि प्रत्येक विद्यार्थी पहचान पत्र के साथ ही कॉलेज में पधारे। एसडी पीजी कॉलेज को इस वर्ष के जोनल युवा महोत्सव (करनाल जोन) की मेजबानी का दायित्व और गौरव प्राप्त हुआ है।

विदित रहे कि यूथ फेस्टिवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया जाने वाला सर्वाधिक गौरवमयी और लोकप्रिय फेस्टिवल है जिसका इंतज़ार प्रत्येक कॉलेज और विद्यार्थी को रहता है। प्रत्येक विधा को परखने का काम जूरी के सदस्य करेंगे। महोत्सव को प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल का सानिध्य प्राप्त रहेगा।

कुल 42  विधाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

इस बार आयोजित जोनल युवा महोत्सव (करनाल जोन) में कुल 42  विधाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए कॉलेज में 5 स्टेज बनाई गयी है। 16 अक्टूबर को पहले दिन इस आयोजन का उदघाटन होगा और हरियाणवी लूर डांस (नई विधा), कोरियोग्राफी, रिचुअल्स, संस्कृत नाटक, ग्रुप डांस (जनरल), हरियाणवी पॉप सोंग, माइम, क्लासिकल डांस (सोलो),, फोक सोंग हरियाणवी. फोक सोंग जनरल, लाइट वोकल इंडियन, क्लासिकल वोकल सोलो, इलोकुशन, क्विज, आन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

17 अक्टूबर को रसिया हरियाणवी ग्रुप डांस, ग्रुप डांस (जनरल), हरियाणवी या हिंदी नाटक, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, ग्रुप सोंग (हरियाणवी), सोलो डांस हरियाणवी (महिला और पुरुष), इंडियन आर्केस्ट्रा, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (परकशन), क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-परकशन), फोक इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी (सोलो), सांग, संस्कृत भाषण, डिबेट, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

18 अक्टूबर को हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, ग्रुप डांस (हरियाणवी), वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, फ्रौप डांस वेस्टर्न, आन द स्पॉट फोटोग्राफी और इंस्टालेशन या बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा । ललित कला की सभी प्रतियोगिताओं का निर्धारित समय 2 घंटे और 30 मिनट रहेगा और इनमें प्रत्येक प्रतिभागी कॉलेज से एक प्रतिभागी भाग ले सकता है । इंस्टालेशन में 4 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे । यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता ने दी। विदित रहे की एसडी पीजी कॉलेज वर्ष 2013 में भी जोनल युवा महोत्सव की सफलता पूर्वक मेजबानी कर चुका है।

अनुशासन एवं समय का पालन आवश्यक

प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि युवा महोत्सव से छात्र-छात्राओं को हरियाणवी संस्कृति, लोक काव्य और कला के बारे में तो सिखने को मिलेगा ही, साथ ही नए-नए विषयों और समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में भी उन्हें जानने को मिलेगा।  नैतिकता, एकता और प्रेम युक्त समाज की स्थापना भी तभी हो पाएगी जब हम सभी इस महोत्सव में एक-सुर के साथ हिस्सा लेगे। डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि वे सभी कालेजों के प्राचार्यों, प्रभारियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का इस जोनल युवा महोत्सव में स्वागत करते है।

उन्हें उम्मीद है कि इस महोत्सव को सफल बनानने में प्रत्येक कॉलेज अपना पूर्ण सहयोग देगा और प्रत्येक विधा के निष्पादन के वक्त अनुशासन एवं समय का पालन अवश्य करेगा। युवा महोत्सवो जैसे आयोजनो से ही छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास आता है और उनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रत्येक कॉलेज का हर विद्यार्थी प्रतिभावान बन सकता है और खुद में निखार ला सकता है।

छात्र जीवन में कला से जुड़ा इतना बड़ा आयोजन कोई अन्यत्र नहीं

यूथ फेस्टिवल हरियाणा प्रदेश की सामाजिक समरसता का प्रतीक है और छात्र जीवन में कला से जुड़ा इतना बड़ा आयोजन कोई अन्यत्र नहीं है। आज के प्रतिभागी ही कल के अभिनेता और स्टार होंगे और जिन विधाओं में उन्होंने अपनी जीत का लोहा मनवाया है उसे ओर बुलंदियों तक ले जाना ही उनका ध्येय होना चाहिए। प्रतिभा और आत्मविश्वास से लबरेज यूथ फेस्टिवल का हर प्रतिभागी सिर्फ अपने कॉलेज का ही नहीं बल्कि कला का अमूल्य धरोहर साबित होगा इसकी उन्हें पूर्ण आशा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कॉलेज में ऐसे बहुत से छात्र और छात्राएं है जो की बहुत ही प्रतिभाशाली है। उन्हें निखारने और उनकी कला को सब के सामने लाने का दूसरा नाम ही युवा महोत्सव है, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है। हरियाणा में कला की नींव मजबूत है और आने वाला समय और भी स्वर्णिम होगा ऐसा यह युवा महोत्सव साबित करेगा।

Delhi CM Atishi Met PM Modi : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिली आतिशी, कई मायनों में महत्वपूर्ण थी ये मुलाकात

Naveen Jindal ने अब कांग्रेस के इस दिग्गज को लिया आड़े हाथों…

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Protest Against Non-Purchase of Paddy : धान की खरीद नहीं हुई तो फिर किसानों तथा आढ़तियों ने कर दिया रोड जाम

जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें गूरां खरीद केंद्र…

3 hours ago

Naveen Jindal ने अब कांग्रेस के इस दिग्गज को लिया आड़े हाथों…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Naveen Jindal : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा को…

3 hours ago

Haryana CM Face : प्रदेश के सीएम पद को लेकर सियासत में 2 और सीनियर नेता भी चर्चा में, ठोकी थी दावेदारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana CM Face : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा…

4 hours ago