International Gita Mahotsav 2024 की तैयारियां जोरों पर, जानिए इस तिथि को नायब सैनी करेंगे शुभारंभ
India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Gita Mahotsav 2024 : कुरुक्षेत्र में 18 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार अफ्रीकी देश तंजानिया गीता महोत्सव में पार्टनर कंट्री होगा। तंजानिया के प्रधानमंत्री को भी गीता महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण के संरक्षक एवं मार्गदर्शक गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता ज्ञान संस्थान में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड 48 कोर्स तीर्थ निगरानी समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, ऋषिपाल मथाना, एमके मौदगिल, जितेंद्र ढींगरा (निक्कू) तथा संस्थानम के मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा उपस्थित थे।
Rapid Metro: दिल्ली से करनाल तक यात्रा होगी आसान, हरियाणा में मेट्रो की रफ्तार होगी बेजोड़
गीता मनीषी ने जानकारी दी कि 28 नवंबर से शुरु होने वाले क्राफ्ट मेला व सरस मेले का उद्घाटन हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडॉरू दत्तात्रेय करेंगे। 5 दिसंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में प्रतिदिन सायं को सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरुषोत्तमपुरा बाग में होंगे। 9 दिसंबर को एक विशाल संत सम्मेलन पुरुषोत्तमपुरा बाग में होगा, जिसमें देश के उच्च कोटि के संत महात्मा हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार भारतीय सनातन परंपरा की दृष्टि से देश के प्रमुख मंदिरों मठों, चारों धाम, 12 ज्योतिर्लिंग तथा शक्तिपीठों व पौराणिक महत्व वाले धार्मिक स्थलों के मुख्य सेवा अधिकारी एक ही मंच पर इकट्ठे होंगे।
यह सभी 9 दिसंबर को संत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तो वहीं 10 दिसंबर को आयोजित विचार गोष्ठी में भी भाग लेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से बकायदा से सभी को निमंत्रण भेजा जाएगा। इन सभी को कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाने की व्यवस्था भी कराई जाएगी, ताकि कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र तीर्थ के रूप में स्थान दिलाया जा सके। यह लोग जब अपने-अपने स्थानों पर वापिस जाएंगे तो कुरुक्षेत्र की गीता जयंती का प्रचार-प्रसार करेंगे।
उन्होंने कहा कि गीता जयंती के माध्यम से अब कुरुक्षेत्र को एक नई पहचान मिल रही हैं, जिससे कुरुक्षेत्र का साहित्यिक गौरव ओर अधिक बढ़ रहा है। गीता मनीषी ने यह भी जानकारी दी कि 11 दिसंबर को प्रात 11 बजे एक मिनट एक साथ सामूहिक गीता पाठ को व्यापक रूप दिया जाएगा और पूरे विश्व के लोग इसमें भागीदारी करेंगे।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने यह भी जानकारी दी कि 4 से 8 दिसंबर तक गीता ज्ञान संस्थानम में पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का कार्यक्रम आयोजित होगा। सायं 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन देश के अलग-अलग प्रांतों के संत महात्मा भाग लेंगे।
गीता मनीषी ने जानकारी दी कि संस्थानम में श्री कृष्ण अमृत कुंड का निर्माण किया गया है। इस कुंड में देश के प्रमुख तीर्थों, प्रमुख नदियों, सरोवरों व कूपों का जल लाकर वेद मंत्र उच्चारण के साथ इस कुंड में समर्पित किया जाएगा। कुंड की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और इस कुंड के जल को संस्थानम में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भेंट किया जाएगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि जो भी श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर जाए वहां से उस कुंड का जल इस कुंड के लिए लेकर आए। गीता मनीषी ने यह भी जानकारी दी कि गीता ज्ञान संस्थानम परिसर में गुरुकुल और ध्यान साधना केंद्र का शुभारंभ गीता जयंती पर होगा। इस केंद्र में ध्यान साधना की कक्षाएं शुरू की जाएगी
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण में उन्हें जो संवैधानिक जिम्मेवारी सौंपी है, उसके लिए वह हरियाणा सरकार से कोई भी सरकारी सुविधा नहीं लेंगे। न तो सरकारी कार लेंगे, न ही सरकारी आवास लेंगे, न ही वेतन लेंगे और न ही सरकारी सुरक्षा कर्मचारी लेंगे। वह इस प्राधिकरण में मार्गदर्शक व संरक्षक की भूमिका निभाएंगे।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने जबरदस्त…
जिस प्रकार मॉडल को कोई भी चीज पकड़ा दी जाती है उसी प्रकार प्रियंका गांधी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Murder : प्रदेश में मर्डर के मामले थमते नजर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Realme 14x 5G : Realme 14x 5G को भारत में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
तुड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने के बाद चालक की नीचे दबने से मौत India…