President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू अच्छे व्यक्तित्व की धनी : मुख्यमंत्री

इंडिया न्यूज, Haryana News (President Election 2022): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  (Haryana CM Manohar Lal) ने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति पद के मतदान में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अनपेक्षित वोट मिलेंगे। एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू अच्छे व्यक्तित्व की धनी हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद से अधिक वोट मिल रहे हैं। उनका जीतना तय है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान करने के बाद मीडिया से रू-ब-रू हो रहे थे। President Election 202

राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी (President Election 2022)

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सभी राज्यों के साथ लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दोपहर 12.30 बजे तक हरियाणा विधानसभा में 48 वोट डाले जा चुके हैं। कुछ विधायक दिल्ली में भी मतदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए और यूपीए के उम्मीदवारों के मतदान का अपना-अपना गणित है, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि एनडीए पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू काफी अंतर से जीत दर्ज करेंगी और 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगी।

देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी मुर्मू

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के महिला उम्मीदवार होने से देशभर की महिलाओं में उत्साह का संचार होगा। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, वहीं जनजातीय समाज से वे पहली महिला हैं, जो राष्ट्रपति पद के लिए चुनी जाएंगी।

राष्ट्रपति हो या उपराष्ट्रपति एनडीए ने अच्छे पढ़े-लिखे उम्मीदवारों का चयन किया

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रपति हो या उपराष्ट्रपति एनडीए ने सोच-समझकर सभी समीकरण के हिसाब से अच्छे व पढ़े-लिखे उम्मीदवारों का चयन किया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं और वकील रहे हैं। इसके साथ-साथ वे पश्चिम बंगाल में गवर्नर भी रहे हैं। वहां उनकी अच्छी भूमिका रही। उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर अच्छा संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें : Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी, शाम 6 बजे तक होगी मतदान प्रकिया

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

3 hours ago