होम / President Elections 2022 : हरियाणा विधानसभा में 88 विधायकों ने लोकतंत्र के महापर्व में निभाई सहभागिता

President Elections 2022 : हरियाणा विधानसभा में 88 विधायकों ने लोकतंत्र के महापर्व में निभाई सहभागिता

• LAST UPDATED : July 19, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (President Elections 2022): भारत के 15वें राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान हो चुका है। हरियाणा में पहले वोट का प्रयोग कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता (Cabinet Minister Kamal Gupta) ने किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाई। President Elections 2022

दूसरे नंबर पर भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने वोट का प्रयोग किया। सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे तक लगभग 48 विधायक अपने मत का प्रयोग कर चुके थो वहीं शाम होते-होते 88 विधायकों ने मतदान किया। कुलदीप ने दिल्ली में मतदान किया। वहीं एक जजपा विधायक नैना चौटाला विदेश में थीं जिस कारण वह मतदान नहीं कर पाईं।

मनोहर लाल ने भी किया मतदान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने भी राष्ट्रपति चुनाव के पर्व में अपना मतदान किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि राष्ट्रपति पद के मतदान में द्रौपदी मुर्मू को अनपेक्षित वोट मिलेंगे। निश्चित रूप से वे ही राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगी।

देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी मुर्मू

Draupadi Murmu

Draupadi Murmu

सीएम ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, वहीं जनजातीय समाज से वे पहली महिला हैं, जो राष्ट्रपति पद के लिए चुनी जाएंगी। उनके महिला उम्मीदवार होने से देशभर की महिलाओं में काफी उत्साह का संचार होगा।

हरियाणा की एक वोट की वैल्यू 112

हरियाणा की एक वोट की वैल्यू 112 है, क्योंकि यह गणना 1971 की जनगणना के हिसाब से होती है। विदित रहे कि अलग-अलग स्टेट के एमएलए की वोट की अलग-अलग वैल्यू होती है, जो जनसंख्या के आधार पर निकाली जाती है, जबकि हरियाणा के एक सांसद की वोट वेल्यू 708 है। कुल 90 विधायकों, 10 लोकसभा सांसदों और 5 राज्यसभा सांसदों की कुल वोट वेल्यू 20,800 है।

यह भी पढ़ें : Covid 19 in India : देशभर में जानिये आज इतने आए केस

यह भी पढ़ें : Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में फिर भूकंप, इतनी तीव्रता मापी गई

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox