होम / National Film Awards : राष्ट्रपति मुर्मू ने मनीष सैनी को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से किया सम्मानित

National Film Awards : राष्ट्रपति मुर्मू ने मनीष सैनी को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से किया सम्मानित

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), National Film Awards, चंडीगढ़ : हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के अटेली कस्बा निवासी मनीष सैनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि यह सम्मान मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया गया। मनीष सैनी एक लेखक और निर्देशक हैं, जिनको इससे पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

गुजराती फिल्म का किया था मनीष ने निर्देशन

मनीष सैनी ने गुजराती फिल्म ”ढह” का निर्देशन किया था जोकि लेखक और निर्देशक के तौर पर यह उनकी दूसरी फिल्म है। यह गांधी एंड कंपनी एक कॉमेडी फिल्म है, जो मनोरंजक तरीके से ईमानदारी और सद्भाव के गांधीवादी मूल्यों की पृष्ठभूमि के साथ एक कहानी कहती है।

फिल्म आने वाली उम्र का पारिवारिक ड्रामा भी है, जो पारिवारिक दर्शकों के लिए है। सम्मान समारोह में मनीष के साथ ही उनके पिता सुगनचंद, माता शकुंतला देवी व सास रेखा प्रांदे भी पहुंचे। आपको यह भी जानकारी दे दें कि मनीष सैनी ने इससे पहले भी एक गुजराती फिल्म बच्चों के साथ बनाई थी, जिसे बहुत ज्यादा सराहा गया था। मनीष सैनी की पहली फिल्म को भी राष्ट्रपति अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें : Sainik School Kunjpura : हरियाणा के अन्य जिलों में भी खोले जाएंगे सैनिक स्कूल : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Model Sanskriti Schools : प्रदेश के मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे 3 लाख स्टूडेंट्स 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ
Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?
CM Yogi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी ने भरी हुंकार, बोले- ‘ कांग्रेस के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, ये बिना पेंदी के लोटे हैं…’
Haryana Assembly Elections: बृजेन्द्र सिंह ने किया बड़ा दावा, अब कांग्रेस ने कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने की संभावनाओं पर तोड़ी चुप्पी
Haryana Assembly Elections: देवेंद्र कादियान का प्रचार करने का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने का लगाया आरोप
Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के बरसात?
Punjab Haryana High Court: पुलिस के एसपी से लेकर थाना स्टाफ पर कार्रवाई की तलवार, सरकारी वकील से हुआ विवाद
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox