प्रदेश की बड़ी खबरें

National Film Awards : राष्ट्रपति मुर्मू ने मनीष सैनी को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से किया सम्मानित

India News (इंडिया न्यूज), National Film Awards, चंडीगढ़ : हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के अटेली कस्बा निवासी मनीष सैनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि यह सम्मान मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया गया। मनीष सैनी एक लेखक और निर्देशक हैं, जिनको इससे पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

गुजराती फिल्म का किया था मनीष ने निर्देशन

मनीष सैनी ने गुजराती फिल्म ”ढह” का निर्देशन किया था जोकि लेखक और निर्देशक के तौर पर यह उनकी दूसरी फिल्म है। यह गांधी एंड कंपनी एक कॉमेडी फिल्म है, जो मनोरंजक तरीके से ईमानदारी और सद्भाव के गांधीवादी मूल्यों की पृष्ठभूमि के साथ एक कहानी कहती है।

फिल्म आने वाली उम्र का पारिवारिक ड्रामा भी है, जो पारिवारिक दर्शकों के लिए है। सम्मान समारोह में मनीष के साथ ही उनके पिता सुगनचंद, माता शकुंतला देवी व सास रेखा प्रांदे भी पहुंचे। आपको यह भी जानकारी दे दें कि मनीष सैनी ने इससे पहले भी एक गुजराती फिल्म बच्चों के साथ बनाई थी, जिसे बहुत ज्यादा सराहा गया था। मनीष सैनी की पहली फिल्म को भी राष्ट्रपति अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें : Sainik School Kunjpura : हरियाणा के अन्य जिलों में भी खोले जाएंगे सैनिक स्कूल : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Model Sanskriti Schools : प्रदेश के मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे 3 लाख स्टूडेंट्स 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के बरसात?

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के…

5 mins ago

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब…

50 mins ago

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को…

2 hours ago

Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके से आरोपी हुए फरार

Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके…

3 hours ago

CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में बीजेपी का करेंगे समर्थन

CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में…

3 hours ago