होम / International Gita Mahotsav 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर, भव्य स्वागत

International Gita Mahotsav 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर, भव्य स्वागत

• LAST UPDATED : November 29, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (International Gita Mahotsav 2022) : जैसा कि सभी को मालूम था कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का हरियाणा का 29-30 दो दिनों का दौरा है। राष्ट्रपति मुर्मू का हरियाणा में आगमन हो चुका है और इस दौरान कुरुक्षेत्र आगमन पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने ब्रह्म सरोवर में चल रहे यज्ञ में आहुति डाली व अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन, शिल्प उद्यान का अवलोकन किया।

रोडवेज में ई-टिकटिंग प्रणाली की सौगात देंगी राष्ट्रपति

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) प्रदेशवासियों को हरियाणा रोडवेज में नई टिकटिंग व्यवस्था (ई-टिकटिंग) की सौगात देने जा रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से हरियाणा रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस नई ई-टिकटिंग व्यवस्था से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि हरियाणा रोडवेज को भी फायदा होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र से इस परियोजना का शुभारंभ करेंगी।

India Coronavirus Update : देश में अप्रैल 2020 के बाद आज सबसे कम केस

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox