प्रदेश की बड़ी खबरें

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का जश्न मनाने पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हम सबने सुना है कि जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है। हरियाणा की ये जीत कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम का परिणाम है। हरियाणा की ये जीत नड्डा जी और हरियाणा की टीम के प्रयासों की जीत है। हरियाणा की ये जीत नम्र-विनम्र हमारे मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की भी जीत है।

PM Narendra Modi : गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई

उन्होंने कहा आज नवरात्रि का छठा दिन है। मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। माँ शेर पर सवार होकर कमल हाथ में लिए बैठी हुई है। आज हरियाणा में लगातार तीसरी बार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है, विकास की जीत हुई है। वहीं जम्मू में पहली बार लोग मतदान के बाहर निकले। वहां शांतिपूर्ण चुनाव हुए। ये संविधान की जीत है। प्रधानमंत्री ने नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी सराहना की और कहा कि ये उनके प्रयासों का ही फल है कि आज हरियाणा की जनता का विश्वास भाजपा पर है और तीसरी बार मौका दिया है।

झूठ की गठरी पर पर विकास की गारंटी भारी पड़ी

प्रधानमंत्री ने कहा हालांकि जम्मू ने उनको ज्यादा सेट दी है। मैं उनको बभी धाई देता हूं। वोट शायर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूँ। मैं हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता को, भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। उनकी तपस्या को नमन करता हूँ। हरियाणा की ये जीत नड्डा के और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की जीत है।

प्रधानमंत्री ने कहा की आज झूठ की गठरी पर पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था। बड़े-बड़े दिग्गजों ने इस राज्य का नेतृत्व किया। यहां के दिग्गजों का नाम चर्चा में रहता था। 13 चुनाव हुए 10 चुनाव में हर 5 साल बाद सरकार बदली, लेकिन इस बार यहाँ के लोगों ने जो किया वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा है 5 -5 साल के दो कार्यकाल के बाद तीसरी बार मौका दिया है। इस जना देश की गूंज दूर दूर तक जाएगी।

जल बिन मछली जैसी हालत हो गई है कांग्रेस की

उन्होंने इस  कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि अन्य प्रदेशों में भी जनता ने कांग्रेस के लिए अब नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया। उनकी पोल खुल चुकी है। सत्ता को अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानती है. जल बिन मछली जैसी हालत हो गई है कांग्रेस की। देश समाज को भी दांव पर लगाने से नहीं हटती। जो लोग सोने का चमच लेकर पैदा हुए वो लोग गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहते है।

जम्मू के लिए कहा कि आज वहां से भी का माहौल ख़त्म हो गया

कांग्रेस है जिसने सबसे जायदा अत्याचार किया है। किसानों को भड़काने का प्रयास किया। दलित, ओबीसी को भड़काने का प्रयास किया। ये देश विरोधी राजनीति नहीं चलेगी। जनता का आभार कि एकजुट होकर वोट दिया कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बट्टा लगाने की कोशिश की। संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। प्रधानमंत्री ने जम्मू के लिए कहा कि आज वहां से भी का माहौल ख़त्म हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में फिर से हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया की हरियाणा को विकास और तरक्की के रास्ते पर और आगे बढ़ाएंगे।

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

40 mins ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

58 mins ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

4 hours ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

6 hours ago