होम / Vijay Sankalp Rally In Palwal : प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी

Vijay Sankalp Rally In Palwal : प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी

• LAST UPDATED : April 17, 2024
  • मोदी सरकार ने 10 सालों में किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं के सपने साकार किए : नायब सैनी
  • महिलाओं को अधिकार देने की बात पर अपने हाथ खींच लेती थी कांग्रेस : नायब सैनी

India News (इंडिया न्यूज), Vijay Sankalp Rally In Palwal : हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है। पिछली सरकारों के दौरान संस्कृति और संस्कार विलुप्त हो रहे थे। आज हमें अपनी संस्कृति पर गौरव महसूस हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ, कांशी विश्वनाथ, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व की बात है कि 500 सालों के बाद राम लला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के हित में काम करने वाली सरकार है। मजबूती से देश के आगे बढ़ाने वाली सरकार है। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी फरीदाबाद लोकसभा की पलवल विधानसभा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां सैनी ने राम नवमी पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। विजय संकल्प रैली को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया।

Vijay Sankalp Rally In Palwal : अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है

सीएम नायब सैनी ने कहा कि देश की जनता इस बार नरेंद्र मोदी को 400 पार सीटें देने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। सैनी ने कहा कि मोदी सरकार 10 वर्षों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सपने को साकार कर रही है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए नायब सैनी ने कहा कि न्याय की बात कहने वाली कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस ने महिलाओं को वोट के लिए इस्तेमाल किया। महिलाओं को अधिकार देने की बात आती थी कांग्रेस अपना हाथ खींच लेती थी। नायब सैनी ने कहा कि देश में अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है तो फरीदाबाद लोकसभा में अबकी बार कृष्णपाल गुर्जर को 10 लाख पार वोटों से जीताकार दिल्ली भेजने का नारा जनता में गूंज रहा है।

 

Vijay Sankalp Rally In Palwal

Vijay Sankalp Rally In Palwal

देश को एक नई दिशा देने का काम किया है

सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में देश को एक नई दिशा देने का काम किया है। लोगों के जीवन को सुगम और सरल बनाने तथा सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। नायब सैनी ने कहा कि लोगों को सुरक्षित रखना मोदी सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इन दस सालों में सड़कों, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी वर्ल्ड क्लास की हुई है। देश ने विकास के नये आयाम को छूआ है। मोदी सरकार ने समस्याओं का समाधान किया है। हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ा है। दुनिया के अदंर भारत का गौरव बढ़ा है। नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में किसानों के खातों में 3 लाख करोड़ रुपये सीधे भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दिन रात देश की सेवा में लगे रहे हैं। गरीब लोगों को बीमारी की टेंशन ना रहे इसके लिए मोदी सरकार ने 5 लाख रुपये तक के इलाज की गारंटी गरीबों को दी है।

गरीब के चेहरे पर मुस्कान मोदी जी की नीतियों के कारण आई है : कृष्णपाल गुर्जर

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और अन्त्योदय के मूल मंत्र पर चल बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। मोदी जी को गरीब की चिंता है, आज गरीब के चेहरे पर मुस्कान मोदी जी की नीतियों के कारण आई है। देश की जनता अच्छे से जानती है कि भाजपा और मोदी जी ही देश के गरीब, युवा, महिला और किसान का  भला कर सकते हैं, इसलिए देश की जनता ने मोदी को को मत देने का पक्का मन बना लिया है। गुर्जर ने कहा कि देश में मोदी की लहर है और जनता के आशीर्वाद के दम पर 400 सीटों पर कमल खिलाएंगे और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर पलवल की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर, मंत्री मूलचंद शर्मा, आयोजक दीपक मंगला के साथ-साथ होडल के विधायक जगदीश नायर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, पार्टी के जिला अध्यक्ष, लोकसभा की प्रभारी जीएल शर्मा, नगर परिषद प्रधान यशपाल, पूर्व विधायक रामरतन, अजय गोयल, मेहर चंद गहलोत, मनोज बामल, गौरव गौतम, वेदपाल दीक्षित, अजय बोहरा आदि भी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें : Anil Vij’s Taunt On Raising Questions On EVM : कांग्रेस ने अभी से भूमिका बनानी प्रारंभ कर दी कि हारने के बाद ईवीएम को लेकर कैसे रोना है व क्या कहना है : पूर्व मंत्री अनिल विज

यह भी पढ़ें : Sex Racket Caught In Gurugram : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 17 युवतियां और 4 युवक मौके पर पकडे 

यह भी पढ़ें : Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा