होम / Kurukshetra Unique Petrol Pump : हरियाणा के इस पंप पर कैदी भरते हैं पेट्रोल-डीजल, सुबह ही लग जाती हैं लाइनें

Kurukshetra Unique Petrol Pump : हरियाणा के इस पंप पर कैदी भरते हैं पेट्रोल-डीजल, सुबह ही लग जाती हैं लाइनें

• LAST UPDATED : September 19, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra Unique Petrol Pump: कैदियों को रोजगार में सक्षम बनाने के लिए कई तरह से कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा में जिला कुरुक्षेत्र की जेल में भी ऐसा ही किया जा रहा है। जी हां, यहां की जमीन पर स्थापित किया गया पेट्रोल पंप  कैदियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां प्रात: 7 बजे ही कैदी ड्यूटी पर तत्पर हो जाते हैं। यहां वे वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरते हैं जहां 2 सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहते हैं पूरे दिन के कार्य का लेखा-जोखा पंप कार्यालय में देना होता है। इसके बाद कैदी दोबारा फिर जेल में चले जाते हैं।

जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने जानकारी देते हुए बताया कि जब से ये कैदी पेट्रोल पंप पर कार्य करके काफी खुशी महसूस कर रहे हैं क्योंकि इन्हें एक बार फिर बाहरी दुनिया में रहने का मौका मिला है। आपको यह भी बता दें कि इस पंप से जो भी कमाई होती है, उसे कैदियों के उत्थान के लिए जमा कराया जाता है।

Kurukshetra Unique Petrol Pump : रेडियो जॉकी, चप्पल बनाने का काम भी जारी

वहीं जेलर ने आगे बताया कि अभी 7 महिला कैदियों को भी काम पर लगाया गया है, जो हार्डकोर श्रेणी में नहीं आतीं। लेकिन इनका चाल-चलन जेल में अच्छा है। इसके अतिरिक्त जेल विभाग कैदियों के लिए कई प्रोजेक्ट पर भी कार्यरत है जैसे रेडियो जॉकी, चप्पल बनाना एवं कई अन्य प्रोजेक्ट।

जानें यह है उद्देश्य

कैदियों से काम कराने का मुख्य उद्देश्य उनके जीवन में सुधार करना है ताकि जब ये कैदी जेल से रिहा हों तो इनके पास काम का अनुभव हो और ये रोजी रोटी ईमानदारी के साथ कमा सकें। यहां से जितनी भी राशि की बचत होगी, वह सभी कैदियों के फंड में जमा कराई जाएगी।

BJP’s Manifesto Release : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, सभी महिलाओं को देंगे 2100 रुपए, ये वादे भी जानें

Dushyant Chautala: ‘शराब पीकर गालियां दे रहा था’, कबड्डी प्लेयर के हमले पर बोले दिग्वजय चौटाला, पुलिस कर रही मामले की जांच

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox