Priyanka Gandhi in Pathankot बोलीं-पीएम पर भरोसा करने से पहले हजार बार सोच लेना

Priyanka Gandhi in Pathankot

इंडिया न्यूज, पठानकोट।
Priyanka Gandhi in Pathankot पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनीतिक हस्तियां पंजाब में मोर्चा जमाए हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां अबोहर में रैली को संबोधित कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुरुवार को पठानकोट में प्रचार को लेकर पहुंची हुई हैं। यहां प्रियंका गांधी ने रैली में लोगों को संबोधित किया और पंजाब को पंजाबियत के बारे बताया। इस दौरान उन्होंने अपने ससुर और सास की कहानी भी बताई, जो बंटवारे के समय पंजाब से सहारनपुर में बसे। इसके बाद प्रियंका ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। Pathankot Rally

पीएम पंजाब को क्या पंजाबियत सिखाएंगे

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक साल तक 6 किलोमीटर दूर बैठे किसानों से मिलने नहीं आ सके, वह किसानों के हिमायती क्या बनेंगे। वे पंजाब को क्या पंजाबियत सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, इसलिए अगर आप उन पर भरोसा करने जा रहे हो तो पहले हजार बार सोच लेना। कांग्रेस के कामों को याद कर लेना।

‘आप’ के पास कोई दिल्ली मॉडल नहीं

वहीं प्रियंका ने आम आदमी पार्टी ‘आप’ को भी आड़े हाथों लिया है। वहीं उन्होंने बड़े मियां तो बड़े मियां और छोटे मियां की कहावत भी सुना दी। बड़े मियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छोटे मियां कौन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जिनके पास कोई दिल्ली मॉडल (Delhi Model) नहीं है। अगर मॉडल की बात की जाए तो यह केवल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास ही है, जिन्होंने मात्र 111 दिनों में ऐसे निर्णय लिए जो आज तक किसी ने नहीं लिए।

मंच से प्रियंका की बड़ी घोषणाएं

प्रियंका गांधी ने रैली में मंच से पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण के साथ-साथ नौकरियों में भी 33% महिलाओं को आरक्षण देंगे। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए 1100 रुपए, बसों में फ्री सफर और 8 सिलेंडर की घोषणा भी की।

Read Also: PM Abohar Rally भाजपा के आने पर माफियाओं को पंजाब छोड़ना होगा : मोदी

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vipul Goyal in Faridabad : भाजपा प्रत्याशी विपुल को अब इस समाज के लोगों ने दिया अपना समर्थन, जानें

ओल्ड फरीदाबाद में किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vipul…

8 mins ago

Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास

15 दिन में रेंट नहीं जमा करवाया  तो निर्धारित हाउस रेंट से 150 गुना ज्यादा…

37 mins ago

Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर

Haryana Election 2024: 'कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं..., बीच चुनाव में खट्टर…

46 mins ago

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

2 hours ago