प्रदेश की बड़ी खबरें

Protest Against Non-Purchase of Paddy : धान की खरीद नहीं हुई तो फिर किसानों तथा आढ़तियों ने कर दिया रोड जाम

  • जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें

  • गूरां खरीद केंद्र पर 12 हजार क्विंटल धान की आवक, बिका महज चार हजार क्विंटल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Protest Against Non-Purchase of Paddy : जींद के नगूरां खरीद केेंद्र पर पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों तथा आढ़तियों ने जींद-कैथल मार्ग पर नगूरां पावर हाउस के सामने सड़क के बीचोंबीच टै्रक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही नगूरां चौंकी प्रभारी नफे सिंह तथा अलेवा मार्केट कमेटी सचिव विकास ढिल्लो मौके पर पहुंचे तथा जाम लगा रहे किसानों तथा आढतियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान तथा आढ़ती मौके पर किसी बड़े अधिकारी के आने की जिद पर अड़े रहे।

आखिरकार दो बजे के करीब अलेवा के बीडीपीओ अक्षयदीप चौहान जाम लगा रहे किसानों तथा आढ़तियों के बीच पहुंचे तथा डीएम संदीप पुनिया से किसानों तथा आढतियों की फोन पर बात करवा किसानों की समस्या का शाम तक समाधान करवाने का आश्वासन देकर करीब चार घंटे से लगे जाम को खुलवा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।

Haryana Oath Ceremony: हरियाणा में क्यों बदली शपथ ग्रहण की तारीख, सामने आई ये बड़ी वजह

Protest Against Non-Purchase of Paddy : धान से नगूरां खरीद केंद्र पूरी तरह से भर चुका

जाम लगा रहे किसानों का कहना था कि धान से नगूरां खरीद केंद्र पूरी तरह से भर चुका है, लेकिन प्रशासन धान खरीद करने में तेजी नहीं ला रहा है। नगूरां खरीद केंद्र पर 12 हजार क्विंटल के करीब धान की आवक हो चुकी है लेकिन केंद्र पर अलाट दोनों एजेंसियों ने अभी तक महज चार हजार क्विंटल धान की खरीद की है। पहले तो धान में नमी ज्यादा होने का बहाना बनाया जाता था लेकिन अबकी बार तो धान की फसल मानकों पर खरी उतर रही है। फिर भी जिला प्रशासन द्वारा धान की खरीद में किसी प्रकार की रूचि नहीं दिखाई जा रही है।

Gurnam Singh Chadhuni : कांग्रेस को लेकर ये बोल गए भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष, इन पर चलाया व्यंग्य तीर

किसानों की फसल को एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा

सरकार ने एक बार तो नवनिर्वाचित विधायकों को मंडियों में उतार कर किसानों को कुछ हद तक खुश करने का प्रयास किया लेकिन विधायकों के कहने के बावजूद भी प्रशासन ने किसानों की फसल को एमएसपी पर नहीं खरीद कर औने-पौने दामों पर खरीदा जा रहा है।

किसानों ने कहा कि एक अक्टूबर से नगूरां खरीद केंद्र पर धान की खरीद के लिए नजरें लगाए बैठे हैं लेकिन केंद्र के चालू होने के करीब चौदह दिन बाद भी किसानों की अभी तक किसी प्रकार की धान की फसल नहीं खरीदी है। जिसके कारण किसानों तथा आढ़तियों में सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ रोष है। किसानों ने कहा कि चाहे तो जिला प्रशासन उनकी फसल की शाम तक खरीद शुरू करें अन्यथा किसान दुबारा से सड़क जाम करने पर मजबूर होंगे।

Sirsa News : खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, हड़कंप, मौके पर पहुंच पुलिस ने लिया कब्जे में

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

SD PG College Panipat में आयोजित होने वाले 47वें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियां पूरी

करनाल जोन के 71 कॉलेज 42 विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतिस्पर्धाओं में 16 से 18…

57 mins ago

Naveen Jindal ने अब कांग्रेस के इस दिग्गज को लिया आड़े हाथों…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Naveen Jindal : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा को…

2 hours ago

Haryana CM Face : प्रदेश के सीएम पद को लेकर सियासत में 2 और सीनियर नेता भी चर्चा में, ठोकी थी दावेदारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana CM Face : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा…

3 hours ago

Ram Niwas Ghorela: ‘मुझे हरवाने में कांग्रेस के नेताओं का हाथ…’, चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस नेता का बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Niwas Ghorela: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद…

3 hours ago