PRTC Bus Accident In Nabha भगवंत मान के रोड शो से वापस आते बस पलटी, कई समर्थक घायल

PRTC Bus Accident In Nabha

इंडिया न्यूज, नाभा।
PRTC Bus Accident In Nabha पंजाब के सीएम बनने जा रहे भगवंत मान के रोड शो से वापस आती हुई PRTC बस पलटने की खबर है। मालूम हुआ है कि अमृतसर गई पीआरटीसी बस पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब बस आम आदमी पार्टी के समर्थकों के साथ लौट रही थी। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है जिसमें सीएम फेस भगवंत मान की ओर से पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप के सभी विजयी विधायकों के साथ अमृतसर के श्री दरबार साहिब में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी समर्थक भी शामिल हुए।

बस में सवार थे नाभा क्षेत्र के समर्थक

जानकारी के अनुसार जिस पीआरटीसी बस में हादसा हुआ है, उसमें नाभा इलाके के आम आदमी पार्टी के समर्थक सवार थे। हादसा अमृतसर से नाभा लौटते समय रात करीब 10.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। जानकारी सामने आई है कि बस अपना मोड काटते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान मजदूरों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल नाभा ले जाया गया। बस चालक ने कहा कि ये बसें उन गांवों में नहीं जा सकती, जिन्हें गांवों में भेजा गया है।

देव मान ने धर्मसोत को नाभा में हराया था

आम आदमी पार्टी के देव मान ने नाभा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। देव मान ने कांग्रेस विधायक साधु सिंह धर्मसोत को कई मतों से हराया था। यह भी बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक साधु सिंह धर्मसोत की जमानत जब्त कर ली गई है।

Read More: Many Former ministers join Aam Aadmi Party हरियाणा से कई पूर्व विधायक और मंत्रियों ने थामा ‘आप’ का दामन

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

35 seconds ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

9 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

15 mins ago

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

30 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

34 mins ago