Punjab CM Bhagwant Mann Statement Today आज से ही वादे पूरे करने शुरू करेंगे

Punjab CM Bhagwant Mann Statement Today

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Punjab CM Bhagwant Mann Statement Today आम आदमी पार्टी से भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब पंजाब की कमान आप के हाथ में है। मालूम हो कि शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले राष्ट्रगान चलाया गया। तदोपरांत राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान का शपथ दिलाई। वहीं सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान बन गए हैं। इस दौरान मान ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मान ने कहा कि पहले शपथ समारोह महलों में या राजभवन में होते थे, लेकिन अब शहीदों के गांव में समारोह है। अब भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। हमें किसी भी तरह का अहंकार नहीं करना। हर किसी को अपना मत किसी को भी देने का पूरा अधिकार है। इस दौरान भगवंत मान ने यह भी कहा कि जिन्होंने वोट नहीं डाली उनका भी मैं सीएम हूं। बेरोजगारी से लेकर स्कूल, अस्पताल व सारी समस्याओं को अब ठीक किया जाएगा। हम लोगों के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। हम आम इंसान हैं, आम इंसानों की तरह ही रहेंगे। हम विकास को लेकर 70 वर्ष लेट हैं, इसलिए आज से ही काम शुरू हो जाएगा, कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। यह भी बता दें कि भगवंत मान आज शाम 4 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद को संभाल लेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने दी बधाई

वहीं पंजाब नए सीएम बनने पर भगवंत मान को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बधाई दी। चौटाला ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भगवंत मान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्वास है कि आप पंजाब की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और प्रदेश आपके नेतृत्व में उन्नति एवं विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

Read More: Bhagwant Mann Takes Oath As New Chief Minister Of Punjab भगवंत मान बने पंजाब के मुख्यमंत्री

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

11 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

28 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

49 mins ago