Punjab Election 2022 Update Today ‘आप’ उम्मीदवार भगवंत मान ने धूरी से भरा नामांकन

Punjab Election 2022 Update Today भगवंत मान ने मां को साथ ले धूरी से भरा नामांकन

इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़।

Punjab Election 2022 Update Today : आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने धूरी से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर वे अपनी मां के साथ थे। उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से भी बात की। मान ने कहा कि उन्हें यकीन है कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के लोग हलके के नाम पर ज्यादा मार्जन वाले क्षेत्र के तौर पर रिकार्ड कायम करेंगे। यहां भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और नशा ही मुख्य मुद्दे हैं।

मां ने कराया मुंह मीठा (Punjab Election)

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भगवंत मान की मां ने उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद उन्होंने गुरु साहिबान के आगे शीश झुकाया और फिर धूरी के कार्यालय में अपनी मां को साथ लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वह कांग्रेस के विधायक दलवीर सिंह गोल्डी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। भगवंत मान दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ हैं और वह दो बार संगरूर से सांसद चुने जा चुके हैं।

पहले चुनाव में थर्ड रहे थे मान

भगवंत मान ने पहला पहला चुनाव 2012 में लहरा विधानसभा सीट से लड़ा था। (Punjab Election 2022 Update) वहां पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्ठल जीती थीं। इस दौरान भट्ठल 44,706 वोट लेकर पहले, शिरोमणि अकाली दल बादल के सुखवंत सिंह 41351 वोट लेकर लेकर और भगवंत मान 26,136 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

संगरूर से दो बार सांसद जीते (punjab assembly elections 2022)

भगवंत मान 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह पहला लोकसभा चुनाव 2014 में ही संगरूर से लड़े थे, वहां से 5 लाख 33 हजार 237 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे, (Punjab Election 2022 Update) सुखदेव सिंह ढींडसा वहां से 3 लाख 21 हजार 516 वोट हासिल कर पाए। मान 2 लाख 11 हजार 516 वोट लेकर जीते थे। इसके बाद 2019 में वह फिर से संगरूर से चुनाव लड़े और उनका वोट शेयर 4 लाख 13 हजार 561 रहा और वह कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 3 लाख 3 हजार 350 वोट मिले थे और मान दूसरी बार 1 लाख 10 हजार 211 वोट से जीते थे।

अरविंद केजरीवाल ने फोन कर दी शुभकामनाएं

भगवंत मान के नामांकन पत्र भरने से पहले अरविंद केजरीवाल ने मान के साथ फोन पर बात की है। अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि भगवंत नामांकन भरने जा रहे हैं। उन्होंने मुझे फोन किया। दिल से मैंने कहा-भगवान करे आप पंजाब के उट बनो। खूब ईमानदारी से काम करो। पंजाब की जनता के दु:ख दूर करोह्व पंजाब को भगवंत और आम आदमी पार्टी से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। भगवान हम सबको इन उम्मीदों को पूरा करने की शक्ति दे।

Also Read: UP Assembly Elections सरकार का रिपोर्ट कार्ड साथ लेकर आया हूं : अमित शाह

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

18 mins ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

45 mins ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

1 hour ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

1 hour ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

2 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago