होम / Punjab Government Big Decision सी और डी ग्रुप के 35000 कर्मचारी होंगे स्थाई

Punjab Government Big Decision सी और डी ग्रुप के 35000 कर्मचारी होंगे स्थाई

• LAST UPDATED : March 22, 2022

Punjab Government Big Decision

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Punjab Government Big Decision पंजाब में नई बनी सरकार को बने अभी कुछ ही दिन हुए है कि प्रदेश की नई सरकार नित रोज लोक हितैषी फैसले लगातार कर रही है। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने ऐसा ही एक फैसला लेते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया। सरकार के फैसले से प्रदेश के गु्रप सी और ग्रुप डी के 35 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस बारे में मुख्यमंत्री ने अपने चीफ सेक्रेटरी को अगले विधानसभा सेशन से पहले मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विभागों में भरे जाएंगे खाली पद

मान ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कोई नई पोस्ट नहीं निकाली जाएगी, बल्कि विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास अब हरा पेन आ गया है। वे प्रदेश में लोगों को रोजगार देंगे लेकिन कानून के दायरे में रहकर।

पिछले कई साल से थी कर्मियों की मांग

ज्ञात रहे कि प्रदेश में कई विभागों में हजारों कच्चे कर्मचारी वर्षों से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी यूनियनों की पिछले कई साल से पक्का करने की मांग सरकार टाल रही थी, जिससे कर्मचारी यूनियन लगातार प्रदर्शन भी कर रहीं थी। अब सरकार ने उन सभी यूनियनों को यह तोहफा दिया है।

कैबिनेट बैठक में लिया था 25 हजार पद भरने का फैसला

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार की पहली ही कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए 25 हजार पद भरने का फैसला लिया था। यह पद कई विभागों में भरे जाएंगे। बैठक में मान ने कहा था कि किसी ने भी सिफारिश के आधार पर नौकरी की बात नहीं करनी, जो भी काबिल होगा, उसको नौकरी मिल जाएगी।

मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

वहीं मंगलवार को पंजाब विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद प्रदेश की नई कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर सभी ने ईमानदारी से काम करने और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की अपनी बात दोहराई।

Also Read: Punjab Cm Annoucement In Assembly Session शहीद-ए-आजम की शहीदी दिवस पर पंजाब में रहेगा अवकाश

Also Read: Hudda Attacks on Budget आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स की हुई अनदेखी 

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox