होम / Punjab New Cabinet 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Punjab New Cabinet 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

• LAST UPDATED : March 19, 2022

Punjab New Cabinet

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Punjab New Cabinet पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) का मंत्रिमंडल तैयार हो गया है। 10 नए मंत्रियों में 2 लखपति हैं। यानि अब पंजाब सरकार को नया मंत्रिमंडल मिल गया है। चंडीगढ़ में 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। सबसे पहले शपथ ग्रहण हरपाल चीमा (Harpal Cheema) ने ग्रहण की। मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके दोनों बच्चे और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित समारोह में मौजूद है। चीमा के बाद मलोट की विधायक डॉ. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। नेत्र सर्जन डॉ. बलजीत कौर मंत्रिमंडल में इकलौती महिला हैं।

तीसरे नंबर पर इन्होंने ली शपथ

तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने शपथ ली। वहीं बाद में मानसा से विजय सिंगला (Vijay Singla), भोआ से विधायक बने लालचंद कटारूचक्क (Lalchand), बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर (
Gurmeet Singh Meet ) ने मंत्री पद की शपथ ली। तदोपरांत कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal), लालजीत भुल्लर (Laaljit Bhullar), ब्रह्म शंकर जिंपा (Brahma Shankar Zimpa)और हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने मंत्रीपद की शपथ ग्रहण की। वहीं यह भी बता दें कि कोटकपूरा से विधायक कुलतार संधवां विधानसभा को स्पीकर बनाया जाएगा।

दोपहर बाद होगी कैबिनेट की मीटिंग

भगवंत मान की पंजाब की नई कैबिनेट बन चुकी है और आज पहले ही दिन दोपहर बाद दो बजे कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें नए सीएम भगवंत मान 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे पर अपनी मुहर लगा सकते हैं। इसके अलावा 18 साल के ऊपर की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपए के वादे को भी अमलीजामा पहना सकते हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox