लॉरेंस बिश्नोई पर 5 राज्यों में कुल 36 मामले दर्ज

इंडिया न्यूज, Punjab News : लारेंस बिश्नोई का नाम आज सूर्खियां बन चुका है। लगभग हर कोई इस नाम से अब वाकिफ हो गया है। उसने अपराध की दुनिया में 15 साल पहले दस्तक दी थी। तभी से लेकिर एक के बाद एक केस में उसका नाम आता ही रहा और क्राइम में उसका नाम ऊपर बढ़ता ही गया।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में लगभग 36 केस दर्ज हैं। इनमें से सबसे अधिक 17 केस पंजाब में हैं। फरीदकोट में भी लॉरेंस बिश्नोई पर दो केस हैं और इनमें से एक केस यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या का है। हत्या के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।

पंजाब के इन जिलों में इतने केस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई पर फरीदकोट, फाजिल्का, मोहाली, मुक्तसर और अमृतसर जिलों में कुल 17 केस दर्ज हैं। अब इस गैंगस्टर का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया है। इससे पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी देने के बाद लॉरेंस का नाम चर्चा में आया था, मगर आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि 12 साल के अपने आपराधिक जीवन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुद किसी की गोली मारकर हत्या नहीं की। वह अपने गुर्गों से वारदात को अंजाम दिलवाता है।

जेल में है बंद मगर बाहर नेटवर्क मजबूत

पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई को 2021 में दिल्ली पुलिस ने मकोका और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसे राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ के जेल नंबर 8 में बंद था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई ने जेल में रहते हुए अपने नेटवर्क को फैलाया। वह जेल में बंद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के गैंगस्टरों के जरिए इन प्रदेशों में अपने नेटवर्क को मजबूत किया।

29 को हुई थी मूसेवाला की हत्या

बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को 5.45 बजे के आसपास फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे।

यह भी पढ़ें : हरियाणा भिवानी बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट आज

यह भी पढ़ें : देश में आज फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ी

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja: ‘ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब…’,चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...',चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा…

8 mins ago

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी? बड़े दिग्गज ठोक रहे दावा

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी?…

48 mins ago

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी?

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ…

49 mins ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! Voting Live: मतदान की गिनती शुरू, जल्द देखें पहले रुझान

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे आज

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे…

1 hour ago