इंडिया न्यूज, Punjab News : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते रविवार को हत्या कर दी गई थी। गायक की बॉडी का कल दोपहर बाद 5 डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया था जिसमें मालूम हुआ था कि उनके शरीर पर 24 गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं अस्पताल ने आज गायक की बॉडी उनके परिजनों को सौंप दी है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को 12 बजे मूसा गांव में ही होगा।
गांव मूसा में गायक सिद्धू के अंतिम संस्कार को देखते हुए दूर-दूर से उनके फैंस और समर्थक गांव में उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। ज्ञात रहे कि कल सोमवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन देने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए मान गए थे।
पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या से क्या आम तो क्या खास, सब लोग स्तब्ध हैं, परेशान हैं और भावुक हैं, हर आंख आज नम दिखाई दे रही है। पंजाबी गायक गुरदास मान भी मूसेवाला की मौत से स्तब्ध हैं। उन्होंने उनके निधन पर बहुत ही भावुक पोस्ट लिखी और अपनी श्रद्धांजलि भेंट की।
उन्होंने लिखा-रंग बिरंगियां यादां छोड़कर, बिलखतीं फरियादां छोड़कर, गीतों में आवाजें छोड़कर, छोड़कर दुनियादारी पक्षी उड़ गए हैं, भगवान सिद्धू मूसेवाला के मां-बाप को और उसे चाहने वाले लाखों करोड़ों प्रशंसकों को हिम्मत बख्शेसिद्धू मूसेवाला के नाम का सितारा हमेशा चमकता रहेगा।
यह भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा ने पंजाब सरकार को घेरा
Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके…
CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में…
Haryana Election 2024: क्या कुमारी सैलजा BJP में होंगी शामिल? CM सैनी का बड़ा बयान…
Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान का रेवाड़ी में AAP के लिए समर्थन मोड, बीजेपी पर…
Road Accident: दुर्घटना में घायल हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पेड़ से टकराई कार Road…
Haryana Crime: टीचर ने की बच्चों की इस वजह से पिटाई, छात्रों के हाथ- पैर…