होम / Punjab State Bumper Lottery 2022 रातों-रात करोड़पति बन गया हरियाणा का निवासी

Punjab State Bumper Lottery 2022 रातों-रात करोड़पति बन गया हरियाणा का निवासी

• LAST UPDATED : March 21, 2022

Punjab State Bumper Lottery 2022

इंडिया न्यूज, यमुनानगर।
Punjab State Bumper Lottery 2022 कहते हैं कि किस्मत कब बदल जाए, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ शख्स ऐसे लक्की हैं जिनकी किस्मत पलभर में ही बदल जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ यमुनानगर में एक शख्स के साथ जो रातों-रात करोड़पति बन गया। जानकारी के अनुसार जगाधरी के सेक्टर-15 निवासी तरूण शर्मा (Tarun Sharma) बहुत ही साधारण जीवन व्यतीत करता था, लेकिन जैसे ही उसे मालूम हुआ कि उसकी 2 करोड़ की लॉटरी निकली है तो एक बार तो उसे यकीन ही नहीं हुआ लेकिन इस लॉटरी ने उसे फर्स से अर्स पर पहुंचा दिया है।

लुधियाना से 500 रुपए में खरीदी थी लॉटरी

जगाधरी के सेक्टर-15 निवासी तरुण शर्मा ने कहा कि वह कुछ दिन पहले अपनी माता के साथ अमृतसर गया था। अमृतसर से वापस जब ट्रेन से लौट रहे थे तो रास्ते में उसने लुधियाना से 500 रुपए में लॉटरी खरीदी थी। बीती शाम जब लॉटरी स्टाल से फोन आया कि आपकी 2 करोड़ की लॉटरी लग गई है तो एक बार तो उसे यकीन ही नहीं आया और हक्का-बक्का रह गया,उनके पांव की जमीन खिसक गई।

लोग और रिश्तेदार बधाई देने पहुंच रहे घर

तरुण शर्मा ने बताया कि जैसे ही लॉटरी निकली तो सूचना मिलते ही रिश्तेदार और लोगों की उनके घर पर बधाई देने को भीड़ लग गई। वहीं तरूण की पत्नी ने कहा कि भगवान ने उनकी सुन ली है। अब वह कुछ पैसे सेविंग करेंगे और कुछ पैसों से अपने परिवार के साथ खुशी के साथ जिंदगी व्यतीत करेंगे।

Also Read: Surajkund International Crafts Mela 2022 सूरजकुंड मेले में जुट रहे शिल्पकार और कारीगर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox