होम / Punjab University Issue : हरियाणा-पंजाब की आज फिर हो रही बैठक

Punjab University Issue : हरियाणा-पंजाब की आज फिर हो रही बैठक

• LAST UPDATED : June 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Punjab University Issue, चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर आज फिर पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों में यहां सेक्टर-9 के सचिवालय में जरूरी बैठक हो रही है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान व चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद हैं।

हरियाणा के कॉलेजों को भी पीयू से संबद्धता हो : मनोहर

हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के कॉलेजों को भी पंजाब यूनवर्सिटी के साथ संबद्धता होनी चाहिए। हरियाणा पीयू में राज्य के हिस्से की बहाली की मांग कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा सरकार केंद्र के साथ मिलकर पंजाब विश्वविद्यालय को आगे ले जाएगी, ताकि विश्वविद्यालय समृद्ध हो और इसकी जरूरतें पूरी हों।

पंजाब के सीएम पहले ही जता चुके हैं एतराज

बता दें कि इससे पहले भी बैठक हो चुकी है जिसमें मान सरकार पहले ही आपत्ति जता चुकी है। मान ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी राज्य की विरासत है। इस पर पंजाब किसी तरह का बदलाव बर्दाश्त नहीं करेगा। मान का यह भी कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब के लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ता है। यह राज्य की विरासत का प्रतीक है। इतना ही नहीं यह यूनिवर्सिटी पंजाब और उसकी राजधानी चंडीगढ़ की जरूरतों को भी पूरा करती है।

Tags: