प्रदेश की बड़ी खबरें

Rahul Gandhi on Haryana Result : प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार पर ये बोले राहुल गांधी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi on Haryana Result : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए पहली टिप्पणी की है। जी हां, हरियाणा में मिली हार पर राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट जारी कर कहा कि पार्टी अप्रत्याशित चुनाव परिणामों का लेकर विश्लेषण कर रही है।


“अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों को चुनाव आयोग के समक्ष रखा जाएगा।” राहुल गांधी ने सभी हरियाणावासियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए लिखा “हम हरियाणा के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं।”

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की है, जहां भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। यहां कांग्रेस को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा, जिसकी पार्टी अब समीक्षा कर रही है।

Rahul Gandhi on Haryana Result : ऐसे रहे हैं चुनावी नतीजे?

आपको बता दें कि हरियाणा में कल चुनावी नतीजे आने के बाद भाजपा 48 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखने और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर तैयार हो चुकी है। कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है। कुछ भी हो कांग्रेस में अंदररूनी कलह और ओवर कॉन्फिडेंस के कारण ही कांग्रेस को हताशा हाथ लगी है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीटें जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीट मिलीं। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों को चुनावों में कोई सफलता नहीं मिली।

PM Tweet : नायब सैनी की मुलाकात के बाद पीएम ने ये किया ट्वीट…

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mohan Lal Badoli: सीएम के चेहरे और शपथ को लेकर बोले बीजेपी अध्यक्ष, बताया कब होगी बैठक

भाजपा अपने अगले कदम को बहुत सोच-समझकर उठाने की योजना बना रही है। पार्टी के…

11 mins ago

Anil Vij on Haryana Result : मैं लोगों की नब्ज…, मेरे आंकलन हमेशा ठीक रहते हैं : अनिल विज

बोले- मैंने कहा था कि तीसरी बार हरियाणा में बिना किसी सहयोग के भाजपा की…

25 mins ago

Robert Vadra: “हरियाणा के किसान और पहलवान हैरान हैं…”, ऐसा क्यों बोल गए रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके…

28 mins ago

Amit Malviya: “कांग्रेस है नई मुस्लिम लीग…”, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना की, साथ ही उन्होंने पार्टी…

58 mins ago

Haryana Politics: हरियाणा में मजबूत हुई भाजपा, निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की पार्टी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप…

1 hour ago