प्रदेश की बड़ी खबरें

Rahul Gandhi Sonipat Road Show LIVE Update : हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार.., बीजेपी पर राहुल गांधी ने छोड़े व्यंग्य बाण

  •  विजय संकल्प रैली में भाजपा पर जमकर साधा निशाना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Sonipat Road Show LIVE Update : विजय संकल्प रैली को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हरियाणा में दौरे का आज लगातार दूसरा दिन है। आज राहुल गांधी ने सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हुड्डा ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

रैली में उमड़े भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा राज में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और अब कांग्रेस ही इस तानाशाही सरकार उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा” ने भाजपा के “400 पार” के नारे की हवा निकाल दी है। कांग्रेस के नेतृत्व में ही हरियाणा में अब सरकार बनने जा रही है। आज जनता बदलाव चाहती है क्योंकि 10 साल तक बीजेपी ने हर वर्ग के हितों की अनदेखी की है।

Rahul Gandhi Sonipat Road Show LIVE Update : भाजपा कुछ चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी

उन्होंने  यह भी आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें कुछ चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे सेना के जवानों के अधिकार छीन रहे हैं लेकिन भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Haryana Elections 2024: ‘BJP एडजस्ट करना चाहती थी पर मैंने..’, पार्टी से सस्पेंशन पर बोले पूर्व मंत्री

हरियाणा का युवा मजबूरीवश विदेश जा रहा

वहीं राहुल गांधी ने यहां युवाओं की बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इस बीजेपी सरकार ने रोजगार के सारे रास्ते ही बंद कर रखे हैं। इसी कारणा आज यहां का युवा विदेश भागने को मजबूर है लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं जैसे ही कांग्रेस सरकार आती है तो 2 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने पुन: कहा कि हरियाणा की महिलाओं को हर माह 2,000 रुपए उनके बैंक खातों में दिए जाएंगे। उन्होंने गैस सिलेंडर का मूल्य 500 रुपये तक लाने का वादा भी किया ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो।

Smriti Irani: ‘कांग्रेस दलित विरोधी है और हरियाणा के लोगों ने यह देख लिया’, BJP नेता स्मृति ईरानी का कोंग्रस पर प्रहार

राहुल गांधी ने सैदपुर में भी किया संबोधित, बहादुरगढ़ में छके पकोड़े

वहीं बता दें कि राहुल गांधी ने सुबह रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ बहादुरगढ़ से अपनी रथ यात्रा शुरू की जहां कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं दौरे के दौरान राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ के मशहूर पकोड़ों का स्वाद चखा।

Ram Rahim Parole List : डेरामुखी को 4 साल में इतनी बार मिल चुकी पैरोल, देखें पूरी लिस्ट

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rahul Gandhi: हरियाणा में आकर राहुल गांधी ने ये क्या खा लिया, जानिए

Rahul Gandhi: हरियाणा में आकर राहुल गांधी ने ये क्या खा लिया, जानिए Rahul Gandhi:…

22 seconds ago

Smriti Irani : भाजपा की सरकार…, हम कराएंगे विकास : स्मृति ईरानी

कहा- भाजपा सरकार बनते ही हम युवाओं के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते…

5 mins ago

Haryana Election: ‘जिन्होंने जैसा कर्म किया है, उन्हें…’, काफिले पर हुए हमले को लेकर अभय चौटाला ने ली चुटकी

India News Haryana, Haryana Election: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव…

15 mins ago

IGI Airport पर एयरपोर्ट पर महिला यात्री से 26 iPhone 16 Pro Max बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), IGI Airport : हांगकांग से दिल्ली की फ्लाइट से यात्रा…

25 mins ago

AIIMS : भारत में पहली बार- WHO ने एम्स में सामूहिक दुर्घटना प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण शुरू किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), AIIMS : डब्ल्यूएचओ अकादमी सामूहिक दुर्घटना प्रबंधन (MCM) ने राष्ट्रीय…

39 mins ago

LPG Cylinder Price: महीने की शुरुआत में ही सिलेंडर हुआ इतना महंगा, देखें पूरी लिस्ट

India News Haryana, LPG Cylinder: देश भर में 1 अक्टूबर 2024 से गैस सिलेंडर की…

59 mins ago