प्रदेश की बड़ी खबरें

Rohul Gandhi : 26 सितंबर को कुमारी सैलजा के साथ चुनाव प्रचार के अभियान में शामिल होंगे राहुल गांधी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohul Gandhi : कुमारी सैलजा चुनावी प्रचार में उतर चुकी है और राहुल ने सैलजा खेमे के असंध से उम्मीदवार शमशेर सिंह के लिए अपनी पहली रैली का कार्यक्रम तय किया है। सैलजा भी उनके साथ इस रैली में मौजूद रहेंगी। उल्लेखनीय है कि राहुल पिछले दिनों से भाजपा के दलित विरोधी अभियान और सैलजा को लेकर खासे सजग हैं और इसके साथ ही राहुल ने संतुलन बनाते हुए अपनी दूसरी रैली बरवाला में तय की है। ये हुड्डा खेमे के करीबियों के लिए है।  सैलजा ने 26 तारीख को नरवाना से प्रचार अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

Rohul Gandhi : टिकट वितरण सैलजा की नाराजगी का कारण माना जा रहा था

बता दें कि कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा को लेकर उनके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर पार्टी डिफेंसिव मोड में दिखाई दे रही थी। वहीं भाजपा इस मामले में आक्रामक हैं।  इसको लेकर मनोहर लाल, नायब सैनी व अनिल विज सहित कई नेताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया था। सैलजा की नाराजगी के बाद ये अटकलें तेज हो गईं थी कि वो भाजपा भी ज्वाइन कर सकती हैं, हालांकि, कांग्रेस के लिए रैली के ऐलान के बाद ये साफ हो गया है कि कुमारी सैलजा अब कांग्रेस के साथ ही रहेंगी। टिकट वितरण सैलजा की नाराजगी का कारण माना जा रहा था।

सैलजा कांग्रेस नहीं छोड़ेगी और प्रचार के लिए भी मैदान में उतरेंगी

वहीं सैलजा की नाराजगी की खबरों के बीच सुरजेवाला ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि नरवाना में कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैन के लिए 22 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि सांसद कुमारी सैलजा भी नरवाना में 26 तारीख को 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी और कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।  इस रैली में राहुल गांधी भी कुमारी सैलजा के साथ प्रचार करते दिखाई देंगे। सुरजेवाला की इस पोस्ट से ये साफ हो गया था की सैलजा कांग्रेस नहीं छोड़ेगी और प्रचार के लिए भी मैदान में उतरेंगी।

Kumari Selja’s Statement : हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, अब कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे

Rania Assembly Constituency : मैं सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि सत्ता छोड़कर आपकी सेवा करने आया हूं : केजरीवाल

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

CM Nayab Saini : हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी

हुड्डा ने विकास रोका, भ्रष्टाचार में डूबकर हरियाणा का भविष्य बर्बाद किया: मुख्यमंत्री नायब सिंह…

5 mins ago

Jind Crime News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

मृतका के पति ने अपनी मां, छोटे भाई तथा उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया…

1 hour ago

Dr. Bhanwar Singh Kasana को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्राकृतिक चिकित्सा शिरोमणि अवॉर्ड

पिछले 15 वर्षों से महेंद्रगढ़ में असाध्य रोगियों का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज…

1 hour ago

Ambala City Assembly में भाजपा की बढ़ी ताकत, असीम गोयल के विरोधियों की नींद उड़ा गए पंडित विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने असीम गोयल को दिया खुला समर्थन निर्मल सिंह…

1 hour ago

Mohan Lal Badoli ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा पुत्र मोह में फंसे हुड्डा कर रहे बाकी कांग्रेस नेताओं का अपमान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने…

2 hours ago

Deepender Hooda का भाजपा पर निशाना- झूठ, फूट और लूट की राजनीति करती है भाजपा 

कांग्रेस सरकार आते ही खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को जॉब कलेंडर के हिसाब…

2 hours ago