प्रदेश की बड़ी खबरें

Raid on Sirsa Spa Center : आपत्तिजनक हालत में मिले कई लड़के और लड़कियां

India News (इंडिया न्यूज), Raid on Sirsa Spa Center, चंडीगढ़ : हरियाणा के जिला सिरसा के शहर के बरनाला रोड पर एक स्पा सेंटर में मंगलवार देर रात पुलिस ने रेड की। इस दौरान 5 लड़के और 3 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने पांचों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। जहां पर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

केंद्र संचालक भी पुलिस हिरासत में

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बरनाला रोड स्थित एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात स्पा सेंटर पर छापेमारी कर दी। डीएसपी जगत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में जाकर देखा तो पांच लड़के व तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पुलिस ने इनको हिरासत में ले लिया। डीएसपी जगत सिंह का कहना है कि पुलिस अभी इस मामले में पूछताछ कर रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। केंद्र संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें : Haryanvi Artist Naveen Naru Arrest : रेप केस में कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Cyclone Michaung LIVE Updates : चेन्नई में अभी तक 8 लोगों की मौत, आज आंध्रप्रदेश से टकराएगा

यह भी पढ़ें : Murder Cases In India : देश में 2022 में हत्या के 28,522 मामले सामने आए : एनसीआरबी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

28 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago