होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में 9 से 20 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

Haryana Weather Update: हरियाणा में 9 से 20 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

• LAST UPDATED : September 6, 2022

इंडिया न्यूज़, Haryana Weather Update: हरियाणा में काफी दिनों से मौसम शुष्क और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं चार दिनों के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते है। राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बरसात होने की संभावना बताई है। हरियाणा में 9 से 20 सितंबर तक कई इलाको में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार गर्म हवाए और तापमान में बढ़ोतरी जारी है। इसके अलावा हरियाणा में कई दिनों से कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। अगस्त माह के दौरान मौसम प्रणालियों का असर दक्षिणी जिलों पर ही देखने को मिला है। अगस्त माह से ही राज्य में तापमान सुस्त बना हुआ है। इन सभी के कारण ही संपूर्ण इलाके में लगातार तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कल देर रात्री राज्य में बरसात की संभावना 

वहीं 9 से 20 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। अगले 2-3 दिन में राज्य के उत्तरी हिस्से में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बरसात की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। कल यानी 10 सितंबर को मनसूनी हवाए चलने, और देर रात्री राज्य में बरसात का दौर शुरू होने की संभावना बन रही है।

धुप से राहत, लेकिन बरसात नहीं

राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल तो छाए रहे लेकिन बरसात नहीं हुई। हालांकि लोगों को धुप से कुछ राहत जरूर मिली। वहीं आने वाले दिनों में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से सक्रिय हो सकती है। जिसके कारण बरसात या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। दिन के समय सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस व रात्रि तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Kuldeep Bishnoi Challenge to Kejriwal : हरियाणा को एसवाईएल का पानी दे दो, आप की स्टेज पर चढ़ जाऊंगा

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat हत्याकांड के आरोपी PA सुधीर और सुखविंदर को गोवा पुलिस आज कोर्ट में करेगी पेश

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox