प्रदेश की बड़ी खबरें

Rajasthan CM Targets Congress : कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए

  • कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिन्दा
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का झण्डा दुनिया में हो रहा बुलन्द
  • डबल इंजन की सरकार में दोगुनी हुई हरियाणा के विकास की रफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rajasthan CM Targets Congress  : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को हरियाणा के तोशाम विधानसभा क्षेत्र के बापोड़ा में बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा जवानों और किसान की धरती है। मेहनतकश किसान देश को आगे बढ़ाता है और किसान का बेटा मां भारती की सेवा में समर्पित रहता है।

लेकिन कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए और 2014 से पहले हरियाणा में नौकरी के लिए पैसे लगते थे। अब 2014 के बाद से डबल इंजन की सरकार में हरियाणा के युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान मिल रहा है और हरियाणा में विकास की रफ्तार दोगुनी हो गई है।

Rajasthan CM Targets Congress :आज दुनिया में भारत का झण्डा बुलन्द हो रहा

शर्मा ने कहा कि मां भारती के सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को शिक्षा और प्रगति के सपनों के साथ गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाई। लेकिन आजादी के बाद लम्बे समय तक कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के आधार पर राज किया। गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीबों से कभी कोई नाता नहीं रहा। जबकि 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने देश में विकास की परिभाषा को बदल दिया।

गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों से लेकर आतंकवाद के खात्मे सहित हर क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। नरेन्द्र (स्वामी विवेकानंद) के इस सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है तथा आज दुनिया में भारत का झण्डा बुलन्द हो रहा है।

झूठे वादों को किसी भी प्रमाण की आवश्यकता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठी चुनावी घोषणाओं और घोटालों का पुलिंदा है। कांग्रेस हमेशा से सिर्फ चुनावों के समय झूठी घोषणाएं करती आई है। आमजन को कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्रों को देखना चाहिए। इनके झूठे वादों को किसी भी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। जनता को बरगलाने वालों को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो देश विरोधी लोगों से मिलते हैं। आखिर आतंकवाद फैलाने वालों और देश को विखंडित करने का विचार रखने वालों से उनका क्या संबंध है।

तोशाम प्रत्याशी श्रुति चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

शर्मा ने कहा कि देश को मजबूत रखने और दुनिया में भारत को प्रथम बनाने के लिए केन्द्र में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने आह्वान किया कि मजबूत राष्ट्र और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए हरियाणा में बीजेपी की जीत की हेट्रिक के साथ तोशाम प्रत्याशी श्रुति चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस दौरान हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा हरियाणा प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह करनाल में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने सहजता के साथ आमजन से मुलाकात की और फीडबैक लिया।

MP Kumari Selja : वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता

Shah Roared At Congress : कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी कांग्रेस सरकार, डीलर, दलाल और दामाद का था बोलबाला 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा के सरकारी और निजी क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश घोषित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी,  पंकज अग्रवाल…

5 mins ago

MP Kartikeya Sharma पूरे दमखम के साथ कालका भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा के लिए कर रहे प्रचार

कालका विधानसभा के पूरे इलाके और आज खासतौर से मोरनी मंडल में तमाम गांवों में…

16 mins ago

Amit Shah Praised Nayab Saini, कहा – एक जिले का नहीं, पूरे हरियाणा का समान विकास करने वाले मुख्यमंत्री हैं नायब सैनी

लाडवा की जनता को नायब सैनी के रूप में मिला बना बनाया हुआ मुख्यमंत्री लाडवा…

50 mins ago

Gyan Chand Gupta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचकूला की जनता से विशेष स्नेह

गांवों में मिला ज्ञानचंद गुप्ता को भारी जन समर्थन, बड़ी जीत का दावा India News…

1 hour ago

MP Kumari Selja : वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता

भाजपा के 10 साल के राज में किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार…

2 hours ago

Shah Roared At Congress : कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी कांग्रेस सरकार, डीलर, दलाल और दामाद का था बोलबाला 

हरियाणा के सभी अग्निवीरों को देंगे पेंशन वाली पक्की सरकारी नौकरी तेलंगाना और कर्नाटक में…

2 hours ago