होम / Rajasthan Deputy CM Diya Attacks Congress : दीया कुमारी ने राहुल गांधी पर …, पढ़े हरियाणा सरकार के कसीदे

Rajasthan Deputy CM Diya Attacks Congress : दीया कुमारी ने राहुल गांधी पर …, पढ़े हरियाणा सरकार के कसीदे

• LAST UPDATED : September 28, 2024
  • राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राहुल गांधी पर कटाक्ष

  • राहुल गांधी पर विदेश में जाकर भारत देश का अपमान करने के आरोप लगाए
  • बोली, हरियाणा में भाजपा की फिर से बनेगी डबल इंजन की सरकार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : हरियाणा में इस समय चुनावी माहौल की सरगर्मियां काफी तेज हैं। हर काेई एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहा है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमार ने चरखी दादरी में भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली के दौरान जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किये, वहीं हरियाणा सरकार के कसीदे भी पढ़े।

Rajasthan Deputy CM Diya Attacks Congress : राहुल गांधी कर रहा ओच्छी बातें

दीया ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत का अपमान किया है, इस तरह की ओच्छी बातें उनको नहीं करनी चाहिए, जबकि अपने देश की पहचान विदेशों में विकास व मान-सम्मान को लेकर बेहतर है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दादरी के गांव सांवड़ में भाजपा की जनविश्वास रैली को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी थे।

भाजपा रिकॉर्ड ताेड़ जीत हासिल करने जा रही

वहीं रैली में दीया कुमारी ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के बेटा-बेटी सेना में होने की बात का बखान करते हुए कहा कि जिसके बेटा-बेटी सेना में रहकर देश सेवा कर रहे हैं, ऐसा राजनेताओं में बहुत कम होता है। भाजपा की हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में यहां की जनता भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के पक्ष में जीत का रिकार्ड बनाने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं को भी उन्होंने 5 अक्टूबर तक घर-घर पहुंचकर भाजपा की नीतियों बारे अवगत कराने का आह्वान किया।

दीया कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। हरियाणा में भाजपा की 10 साल के कार्यकाल की बदौलत फिर से हरियाणा में भाजपा सरकार बनायेगी, क्योंकि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर चल रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भी अपने कार्यकाल के दौरान किये कार्यों की बदौलत बेटे सुनील सांगवान को मौका देने का आह्वान किया।

Haryana Polls 2024 : बरोदा हमारा घर…., तो आप हमारे घर में हमारी इज्जत रखोगे न, जनता से दीपेंद्र हुड्‌डा ने किया सवाल

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox