प्रदेश की बड़ी खबरें

Rajat Dalal: ‘ये तो रोज का काम…’, बाइक सवार को टक्कर मारकर बोला इन्फ्लुएंसर रजत दलाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rajat Dalal: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जिम ट्रेनर रजत दलाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद तेज गति से कार चला रहा है और एक बाइक सवार को टक्कर मार देता है।

वीडियो में रजत दलाल और एक लड़की कार में बैठे हुए हैं। कार की गति इतनी तेज है कि लड़की स्पीड कम करने की गुहार लगाती है, लेकिन रजत इसका कोई ध्यान नहीं देता और टक्कर के बाद भी कहता है कि “ये मेरा रोज का काम है।”

वायरल वीडियो में दिखा

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार की स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। जब लड़की ने रजत को टक्कर की बात कही, तो उसने इसे सामान्य समझते हुए कहा कि ऐसा अक्सर होता है। यह वीडियो कार के पीछे की सीट पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा शूट किया गया है और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

NIA Raid: NIA का सोनीपत में सख्त एक्शन, वकील पंकज त्यागी के घर 6 घंटे से चल रही जांच

लोगों ने रजत दलाल की इस लापरवाह ड्राइविंग और असंवेदनशीलता की कड़ी निंदा की है और हरियाणा पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी सामने आई ऐसी घटना

रजत दलाल का यह विवाद पहली बार नहीं है। इससे पहले जून 2024 में भी वह विवादों में रहा था। अहमदाबाद पुलिस ने उसे एक 18 वर्षीय लड़के के साथ मारपीट, बदसलूकी और उसे अगवा कर उसके मुंह पर गोबर पोतने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लड़के ने सोशल मीडिया पर रजत के बारे में नकारात्मक टिप्पणी की थी, जिसके बाद रजत ने उसे धमकाया और मारपीट की।

सख्त कार्रवाई की मांग

रजत दलाल का सोशल मीडिया पर बड़ा फॉलोअर्स बेस होने के बावजूद, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। लोग सोशल मीडिया के जरिए इसे गंभीर अपराध मानते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

आंधी-तुफान आने पर किन बातों का रखें ध्यान ?

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

9 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

10 hours ago