प्रदेश की बड़ी खबरें

Kalka Legislative Assembly : राजनाथ सिंह ने रायपुररानी में किया भाजपा का घोषणा पत्र जारी

  • कालका को मिलेगा अभूतपूर्व विकास का तोहफा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • विकास के लिए भाजपा को जिताएं : राजनाथ सिंह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kalka Legislative Assembly : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायपुररानी में भाजपा का बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए रायपुररानी के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा,  पंचकूला से प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता, हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा, और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, राज्य सभा सांसद सिकंदर और पवन कुमारी आदि मौजूद रहे। शक्ति रानी शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तलवार भेंट की। विनोद शर्मा ने शॉल और सांसद कार्तिकेय ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए समर्पित है और कालका को हरियाणा का सबसे प्रमुख शहर बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

Kalka Legislative Assembly : रायपुररानी का करेंगे विकास : शक्ति रानी शर्मा

भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने भी इस अवसर पर कालका के नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैंने जो वादे किए हैं, वे सब पूरे किए जाएंगे। भाजपा की सरकार के नेतृत्व में कालका को हरियाणा का नंबर एक शहर बनाया जाएगा। विकास की हर योजना पर काम होगा, और यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा।” कालका में नशे ने युवाओं को बर्बाद कर दिया है। हम यहां से नशा के कारोबार को समाप्त कर दूंगी। कालका के विकास के लिए चारों मंडलों का अलग से घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है ताकि कालका का संपूर्ण विकास हो सके।

भाजपा ने खर्ची पर्ची सिस्टम खत्म किया : कार्तिकेय शर्मा

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्रवाद की राजनीति की। कालका का विकास नही किया। कांग्रेस ने खर्ची पर्ची का सिस्टम शुरू किया और युवाओ के साथ धोखा किया। कांग्रेस विधायक ने कालका के लिए कभी काम नहीं किया। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

कालका के विकास के लिए शक्ति रानी शर्मा को जिताएं : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने मंच से घोषणा की कि शक्ति रानी शर्मा का नेतृत्व कालका के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत करेगा। नायाब सैनी भाजपा के सीएम बनेंगे। पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में कोई घोटाला नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस हमेशा से घोटाला करने में विश्वास करती है। हरियाणा में ये रिवायत है कि जिसकी केंद्र में सरकार होती है उसकी हरियाणा में भी सरकार बनती है। एक देश एक चुनाव का हम बिल लेकर आएंगे। आज पीएम मोदी के कारण भारत की हैसियत पूरी दुनिया में बढ़ी है।

सड़कों का जाल और विकास की गंगा

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समान विकास के नारे पर कार्य कर रही है। हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाया गया है, और अब कालका और रायपुररानी को भी इससे जोड़ा जाएगा, जिससे यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।” भाजपा का यह घोषणापत्र कालका और रायपुररानी के लिए विकास और समृद्धि की नई राहें खोलता है। आने वाले चुनावों में भाजपा की यह योजनाएं जनता के बीच किस तरह की प्रतिक्रिया उत्पन्न करेंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

रायपुररानी का घोषणा पत्र : ये होंगे विकास कार्य

  • 1. सब डिवीजन का गठनः रायपुर रानी को एक स्वतंत्र सब डिवीजन के रूप में स्थापित किया जाएगा।
  • 2. शुगर मिलः रायपुर रानी क्षेत्र में शुगर मिल की स्थापना की जाएगी, जिससे स्थानीय किसानों की आय में सुधार होगा।
  • 3. नशा मुक्ति केंद्र: रायपुर रानी क्षेत्र को नशे से निजात दिलाने के लिए एक आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा, ताकि युवाओं को इस समस्या से निपटने में सहायता मिल सके।
  • 4. रोजगार के अवसरः रायपुर रानी में नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और लॉजिस्टिक्स पार्कों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे
  • 5. पानी और सिंचाई व्यवस्था : पीने के पानी और सिंचाई की सुविधाओं में सुधार के लिए एक व्यापक समाधान पेश किया जाएगा।
  • 6. सड़क सुधारः  टूटी हुई सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा और कच्ची सड़कों को पक्का किया  जाएगा, ताकि परिवहन में सुधार हो सके।
  • 7. सिविल हॉस्पिटल का आधुनिकीकरण : रायपुर रानी सिविल हॉस्पिटल का आधुनिकीकरण किया जाएगा और एक आपातकालीन चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
  • 8. मेडिकल व्यवस्था: रायपुर रानी में PGI सेटेलाइट सेंटर और ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी, जिससे चिकित्सा सेवाओं में सुधार हो सके।
  • 9. महिलाओं की शिक्षाः रायपुर रानी में लड़कियों के लिए एक सरकारी कन्या महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिससे शिक्षा में समानता को बढ़ावा मिलेगा।
  • 10. खेल सुविधाएँ: रायपुर रानी क्षेत्र में 4 सर्व-सुविधायुक्त स्टेडियम स्थापित किए जाएंगे।
  • 11. फूड प्रोसेसिंग यूनिटः रायपुर रानी में एक आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जो स्थानीय उत्पादों के प्रबंधन को सशक्त बनाएगी।
  • 12. रेलवे सुविधाएँ: रायपुर रानी रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रा की सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
  • 13. पार्कों का विकासः  रायपुर रानी क्षेत्र में नए पार्कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को मनोरंजन और विश्राम की बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।
  • 14. फायर स्टेशनः रायपुर रानी में एक अलग फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
  • 15. स्ट्रीट लाइट : नागरिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए रायपुर राती क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएँगी।
  • 16. कम्युनिटी सेंटर: हर पंचायत में कम्युनिटी सेंटर खोले जाएंगे।
  • 17. पुलिया का पुनर्निर्माण : खेड़ी वाला गाँव से हरियाली गाँव तक जाने वाली पुलिया का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे 25 गाँवों को लाभ मिलेगा।

Yogi Adityanath : रोम की संस्कृति में पले-बढ़े ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ नहीं बर्दाश्त कर पा रहे राम मंदिर

Vinod Sharma Pinjore Visit : जनता की भारी उपस्थिति ने शक्ति रानी शर्मा की जीत के दिए बड़े संकेत : विनोद शर्मा

Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly 2024 : हरियाणा में चुनावी खेल पलट गया, भाजपा ने अपने पक्ष में किया माहौल

राहुल गांधी के कार्यक्रम से हरियाणा में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा माहौल बना भाजपा…

32 mins ago

Deepender Hooda Taunts BJP : कौशल रोजगार निगम के नाम पर बीजेपी ने युवाओं को दिया धोखा

कांग्रेस सरकार नीति बनाकर ठेके पर भर्ती कर्मियों को पक्का कराएगी बोले - अपराधियों के…

1 hour ago

Ghaziabad Crime : लोनी में हुई मुठभेड़, 50- 50 हजार के दो इनामी गोली लगने से घायल, पारदी गैंग के चार गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ghaziabad Crime : क्राइम ब्रांच और लोनी बॉर्डर थाना पुलिस…

2 hours ago

Rahul Gandhi : भाजपा के पास है निर्दलीयों और छोटे दलों का कंट्रोल, सावधानी से करें वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi : भाजपा सरकार की वजह से आज देश में…

2 hours ago

CM’s Taunt On Rahul’s Haryana Visit : राहुल गांधी टूरिस्ट की तरह हरियाणा में घूमने आए हैं, चले जाएंगे

हुडा 10 सालों पर भारी उनके 56 दिन- अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस दुष्प्रचार कर…

2 hours ago