राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा के रोड शो में उमड़ी भीड़

इंडिया न्यूज, Haryana News : राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा के अंबाला से शुरू रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस शो का आगाज अंबाला शहर के माडल टाउन से हुआ। उन्होेंने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और अंबाला शहर की मेयर और उनकी माता शक्तिरानी शर्मा का आशीर्वाद भी लिया।

शहर के विभिन्न बाजारों में समर्थन

ये शो शहर के माडल टाउन से शुरू होकर प्रेम नगर, पुलिस लाइन, जगाधरी गेट, मंजी साहिब गुरुद्वारा और बलदेव नगर से होता हुआ सद्दोपुर आज समाज के कार्यालय में समाप्त होगा। प्रात: शो जिस बाजार से भी गुजरा वहां से अपार जनसमर्थन देखते ही बनता था। आज का शो स्थानीय चेनलों और वेबसाइटों की सुर्खियों में रहा। इसके अलावा शहर के अन्य बाजारों को भी इसमें शामिल किया गया है। कार्तिकेय शर्मा के रोड शो को जगह-जगह भारी जनसमर्थन मिला।

यह भी पढ़ें: आप सरकार ने अग्निपथ योजना के खिलाफ निकाली तिरंगा यात्रा

विश्वास और समर्थन का धन्यवाद कर रहे शर्मा

कार्तिकेय शर्मा इन दिनों निरंतर सुर्खियों में हैं। वे अपनी जीत में सहयोग के लिए वे सभी नेताओं का धन्यवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में 18 जून को उन्होंने कुलदीप बिश्नोई से शिष्टाचार मुलाकात की। वो शनिवार को कुलदीप बिश्नोई से उनके आवास पर मिले, जहां प्रदेश की राजनीति के अलावा कई ज्वलंतशील मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद कार्तिकेय शर्मा निरंतर सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उनके साथ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा का रोड शो शुरू, उमड़ा जन सैलाब

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

15 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

1 hour ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

2 hours ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

3 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago