India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kiran Chaudhary Targeted Kejriwal : अरविन्द केजरीवाल के बयान पर चुनाव का समय है और अरविंद केजरीवाल पानी की बात कर रहे है। अरविंद केजरीवाल जिस तरीके से बयान दे रहे हैं। उनके बयान को जनता समझ रही है। हरियाणा की ओर से छोड़े गए पानी में किसी भी तरीके का अनपरमिटेबल तत्व नहीं होता। वजीराबाद प्लांट की तस्वीर दिल्ली की तरफ का देखें। तमाम गंदे सीवेज के पानी को ट्रीट नहीं किया जाता है। कितनी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट दिल्ली में बंद है। इन सब का जवाब अरविंद केजरीवाल क्यों नहीं देते।
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हार के डर से वह अराजकता फैलाने वाले बयान दे रहे हैं। हरियाणा अपने हिस्से का पानी सही दे रहा है, लेकिन दिल्ली में सीवेज और गंदगी यमुना में डाली जा रही है। केजरीवाल ने यमुना की सफाई का वादा किया था, लेकिन दिल्ली के 37 में से सिर्फ 17 ट्रीटमेंट प्लांट ही चल रहे हैं। यह यमुना की दुर्दशा के लिए दिल्ली सरकार की नाकामी को दिखाता है। अपनी विफलता छुपाने के लिए हरियाणा पर झूठे आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है।