होम / Aap State Executive List : राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष और अनुराग डांडा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने

Aap State Executive List : राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष और अनुराग डांडा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने

• LAST UPDATED : May 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Aap State Executive List, चंडीगढ़ : हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें हरियाणा के प्रभारी रहे राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अनुराग डांडा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए हैं। इसके साथ ही बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अशोक तंवर को आप की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

पहले आप ने होल्ड कर ली थी लिस्ट

आपको जानकारी दे दें कि पहले आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की इस लिस्ट को होल्ड पर रख दिया था। पार्टी की योजना थी कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा की जाए। पर दूसरे दलों की चुनावी सक्रियता देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है।

निर्मल सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी का पद

वहीं यह भी बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। ज्ञात रहे कि निर्मल सिंह दो बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। AAP की स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाई चित्रा सरवारा निर्मल सिंह की ही बेटी हैं।

यह भी पढ़ें : HPSC Withdraws PGT Recruitment : हरियाणा के पीजीटी के 4476 पदों की भर्ती वापस

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Updates : प्रदेश में देर रात कई इलाकों में बारिश, नौतपा भी आज से शुरू

Tags: