Rakesh Tikait karnal Visit : सरकार पर कसा तंज, बोले- हेलीकॉप्टर से सर्वे नहीं होते, धरातल पर उतरें

इंडिया न्यूज, Haryana (Anil Vij Mauritius Visit) : प्रदेश में इस समय बेमौसमी बारिश चल रही है। कई इलाकों में तो ओलावृष्टि भी हुई है। इस बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए ही आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करनाल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर कड़ा निशाना साधा और कहा कि हेलीकॉप्टर से सर्वे नहीं होते हैं, इसके लिए धरातल पर उतरें, तभी किसानों के नुकसान का आपको पता चलेगा।

किसानों के साथ टिकैत ने खेतों का किया दौरा

राकेश टिकैत मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे करनाल में निसिंग खंड के गांव शाहपुर पहुंच जहां वह किसानों के साथ पहुंचे और किसानों का सोना भीगा हुआ देखा। उन्होंने कहा कि मौसम की वजह से काफी फसल खराब हुई है। इसलिए सरकार को ऊपर से नहीं गांव-गांव जाना होगा। इतना ही नहीं खेतों में भी उतरना होगा, तब जाकर खराब फसल का सही पता पाएगा।

सरकार प्रति किसान 25000 रुपए का मुआवजा दे

राकेश टिकैत ने कहा कि खराब फसलों की भरपाई के लिए सरकार को प्रति किसान 25000 रुपए का मुआवजा देना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि सैटेलाइट से खराब फसलों का सर्वे करना चाहिए। करनाल के दौरे के बाद राकेश टिकैत कैथल और हिसार के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें : Haryana CM Review Meeting : प्रदेश में अब ये अधिकारी बिना बताए नहीं छोड़ पाएंगे जिला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Manohar Lal Khattar : गुरूग्राम में विजयदशमी का जश्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया रावण दहन

संसार को दिशा देने में भारतीय समाज का योगदान सदैव अग्रणीय : मनोहर लाल गुरूग्राम…

4 hours ago

CM Nayab Saini : भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

मुख्यमंत्री ने लाडवा में शोभायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), …

4 hours ago

Jind News : एसपी आवास के बाहर शव को रख कर लगाया जाम, नारेबाजी की

युवक के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे परिजन एसपी के आश्वासन पर…

4 hours ago

Cold Drink समझ कर तेजाब पीने से छह वर्षीय बच्चे की मौत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cold Drink : सोनीपत में एक छह वर्षीय बच्चे ने गलती…

4 hours ago

Yamunanagar News : लोन मिला नहीं…क़िस्त कटनी शुरू..बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर वारंट नोटिस किया जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News : यमुनानगर के बिलासपुर में एक रिटायर्ड मिलिट्री फौजी जसबीर…

5 hours ago

Cricket Team में चयन करवाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

चयन न होने पर पैसे वापिस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी, मामला…

5 hours ago