होम / Raksha Bandhan Free Bus Travel : महिलाओं के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क बस यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus Travel : महिलाओं के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क बस यात्रा

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Raksha Bandhan Free Bus Travel, चंडीगढ़ : प्रदेश के महिलाओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। जी हां, हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर निशुल्क बस सेवा का तोहफा दिया जा रहा है।  इसको लेकर आलाधिकारियों को सीएम ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बहनें अपने भाइयों को घर जाकर राखी बांध सकें, इसीलिए प्रदेश सरकार यह निर्णय लिया गया है।

मूलचंद शर्मा का यह कहना

जानकारी देते हुए मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को मंजूदी दे दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पिछले कई वर्षों से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही है। इस वर्ष भी महिलाएं अपने 15 वर्ष तक के बच्चे के साथ हरियाणा रोडवेज में निशुक्ल यात्रा कर सकेंगी। शर्मा ने बताया कि 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से यह सुविधा शुरू हो जाएगी जोकि 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन रात 12 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें : ED raids on Gopal Kanda House : गोपाल कांडा के घर ईडी की रेड, दस्तावेजों को जांचा जा रहा

यह भी पढ़ें : By-Election 2023 : 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को: निर्वाचन आयोग

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox