Ram Rahim Furlough Case सरकार हाईकोर्ट में आज रखेगी अपना पक्ष

Ram Rahim Furlough Case

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Ram Rahim Furlough Case दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल काट रहे राम रहीम को फरलो देने पर हरियाणा सरकार (Haryana Government) घिरती नजर आ रही है। फरलो के मामले में हरियाणा सरकार आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब देगी। बता दें कि फरलो मामले में एक याचिका के आधार पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा सरकार दस्तावेज हाईकोर्ट में सौंपेगी, जिनके आधार पर राम रहीम को फरलो देने का निर्णय लिया गया है।

इन्होंने की थी याचिका दायर

बता दें कि पटियाला के परमजीत सिंह सहौली (Paramjit Singh Saholi) ने याचिका दायर कर आरोप लगाया कि यह राहत डेरामुखी को पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) को लेकर दी गई है, पर यह राहत चुनाव की निष्पक्षता के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। याचिका में यह भी कहा कि इतना बड़ा अपराध करने वाले दोषी को राहत किसी भी कीमत पर नहीं देनी चाहिए थी। फरलो को तुरंत ही रद कर जेल भेजा जाए।

7 फरवरी को दी गई थी फरलो

डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। उसके बाद से ही वह गुरुग्राम के नामचर्चा घर में रह रहा है। इस दौरान वह किसी से भी ज्यादा नहीं मिल रहा। वहीं नामचर्चा घर में जो भी लोग उनसे मिल रहे हैं उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इसके अलावा यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। आसपास के घर के लोगों पर भी आगामी दिनों तक घर की छतों पर आने की पूर्णत: मनाही है।

Also Read: Gurmeet Ram Rahim’s Furlough Case हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को किया तलब

Read More: Anganwadi Workers and Helpers Honorarium 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

26 mins ago

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

46 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

60 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

2 hours ago