इंडिया न्यूज, Haryana News (Ram Rahim Letter From Sunaria Jail): साध्वी यौन शोषण और पत्रकार हत्याकांड मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम ने अपने प्रेमियों को एक और चिट्ठी भेजी, जिसमें राम रहीम (Ram rahim) ने बागपत आश्रम में 30 दिनों की पेरोल अवधि में बिताए पलों को जिक्र किया और अपने विचार अनुयायिओं के साथ साझा किए। इस दौरान राम रहीम ने केंद्र और राज्य सरकार के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का भी आह्वान किया।
वहीं चिट्ठी में डेरामुखी ने यह भी लिखा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे किसी चिक्सिक को इतनी शक्ति दे दे कि वह दवा बनाने के लिए नुख्सा पैदा कर सके। वहीं बागपत के दिनों को याद करते हुए लिखा कि जब आप लोग गुरुकुल के साथ आनलाइन जुड़ते थे तो सबको बड़ी खुशी होती थी। आप लोगों का सज-धजकर बैठना, नाचना, गाना कमाल था। परमात्मा आप सब पर कृपा दृष्टि की मूसलाधार वर्षा करें।
ज्ञात रहे कि गत दिनों डेरामुखी को 30 दिनों की पेरोल मिली थी। जिस कारण वे हरियाणा की रोहतक जेल से सीधा यूपी के बागपत आश्रम में पहुंचे थे। आश्रम में उन्होंने कई रिकॉर्डिड वीडियो भी बनाई थी। इतना ही नहीं अंतिम दिन राम रहीम इंस्टाग्राम पर हनीप्रीत के साथ लाइव भी हुए थे। इस दौरान राम रहीम ने अपने अनुयायियों के समक्ष अपना ब्लड ग्रुप बदल जाने के दावे भी किए थे।
यह भी पढ़ें : India Corona Update : भारत में आज आए इतने केस
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…