होम / Ram Rahim Parole : राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर, सिरसा आश्रम पहुंचे

Ram Rahim Parole : राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर, सिरसा आश्रम पहुंचे

BY: • LAST UPDATED : January 28, 2025

संबंधित खबरें

  • डेरामुखी को 30 दिनों की मिली है पैरोल

  • सुनारिया जेल से हनीप्रीत के साथ सिरसा के लिए हुए थे रवाना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Rahim Parole : साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम मंगलवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से हनीप्रीत के साथ सिरसा के लिए रवाना हुआ। यह पहली बार है जब जेल जाने के बाद वह सिरसा स्थित अपने आश्रम में रहेंगे।

Mohan Lal Badoli : सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर बोले मोहन लाल बड़ौली- नायब सरकार के 100 दिन में हुए नायाब काम, भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती

Ram Rahim Parole : पहले मिली पैरोल में सीधे गए थे बागपत आश्रम

इससे पहले, जितनी बार भी राम रहीम को पैरोल मिली, उन्होंने यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में समय बिताया। गौरतलब है कि राम रहीम को इससे पहले भी चुनावों के दौरान पैरोल दी जा चुकी है। हरियाणा में आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर राम रहीम को यह पैरोल दी गई है। मालूम रहे कि गुरमीत राम रहीम को 2017 में यौन शोषण और हत्या के मामलों में दोषी करार दिया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तब से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। चुनावों से पहले पैरोल मिलने पर बार-बार उठ रहे सवालों के बीच राम रहीम का इस बार सिरसा आश्रम में रहना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Krishan Lal Panwar : गांवों के विकास पर कृष्ण लाल पंवार का बयान, कहा-देहात खुश होगा तो देश खुशहाल होगा..गांवों का भी शहरों की तर्ज पर किया जा रहा विकास

एक बार फिर चुनावों से पहले पैरोल पर विवाद

राम रहीम को इससे पहले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले भी पैरोल दी जा चुकी है। इस बार हरियाणा के निकाय चुनावों के नजदीक पैरोल मिलने पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में फिर बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। सभी का कहना है कि आखिर चुनावों के दौरान ही राम रहीम को पैरोल क्यों दी जा रही है।

CM Nayab Saini ने “100 दिन नॉन-स्टॉप काम, टॉप परिणाम” कार्यकम को किया संबोधित, प्रदेश के 324 क्रैच सैंटरों का किया उद्घाटन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT