होम / Ram Rahim Parole List : डेरामुखी को 4 साल में इतनी बार मिल चुकी पैरोल, देखें पूरी लिस्ट

Ram Rahim Parole List : डेरामुखी को 4 साल में इतनी बार मिल चुकी पैरोल, देखें पूरी लिस्ट

• LAST UPDATED : October 1, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Ram Rahim Parole List : साध्वियाें से यौन शाेषण के मामले में 20 वर्षों की जेल की सजा काट रहे बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल की एक बार फिर मंजूरी मिल चुकी है। डेरामुखी 20 दिनों की सशर्त पैरोल पर जेल से बाहर आएगा। बता दें कि हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी।

Ram Rahim Parole List : अभी हाल ही में खत्म हुई थी फरलो

सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक 5 दिन पहले पैरोल मांगी थी। इस पर अंतिम निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त को लेना था, क्योंकि चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। मालूम रहे कि राम रहीम इसी 8 सितंबर को 21 दिनों की फरलो की अवधि खत्म होने के बाद जेल में पहुंचा था।

अभी तक इतनी बार पैरोल मिल चुकी

  • 24 अक्टूबर, 2020- अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल।
  • 21 मई, 2021- मां से मिलने के लिए ही 12 घंटे की पैरोल।
  • 7 फरवरी, 2022- पंजाब में चुनाव को लेकर परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो।
  • 17 जून, 2022- हरियाणा नगर निकाय का चुनाव को लेकर 30 दिन की पैरोल।
  • 14 अक्टूबर, 2022- आदमपुर उपचुनाव, 40 दिन की पैरोल।
  • 21 जनवरी, 2023- हरियाणा में पंचायत चुनाव था, 40 दिन की पैरोल।
  • 20 जुलाई, 2023- हरियाणा पंचायत उपचुनाव, 30 दिन की पैरोल।
  • 21 नवंबर, 2023- राजस्थान चुनाव, 21 दिन की फरलो।
  • 19 जनवरी, 2024- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 50 दिनों की पैरोल।
  • 13 अगस्त, 2024- हरियाणा विधानसभा चुनाव, 21 दिन की फरलो।

Haryana Elections 2024: ‘BJP एडजस्ट करना चाहती थी पर मैंने..’, पार्टी से सस्पेंशन पर बोले पूर्व मंत्री

Smriti Irani: ‘कांग्रेस दलित विरोधी है और हरियाणा के लोगों ने यह देख लिया’, BJP नेता स्मृति ईरानी का कोंग्रस पर प्रहार

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox