Randeep Surjewala Slams BJP : किसान-मजदूर व आढ़ती की दुश्मन बन बैठी भाजपा सरकार : रणदीप सुरजेवाला

34
Randeep Surjewala Slams BJP
किसान-मजदूर व आढ़ती की दुश्मन बन बैठी भाजपा सरकार : रणदीप सुरजेवाला
  • कहा : धान के बीज के लिए किसानों में मची है मारामारी

  • किसान हित के लिए भाजपा सरकार की नहीं है कोई तैयारी

India News (इंडिया न्यूज़), Randeep Surjewala Slams BJP : हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों को खून के आंसू रुलाने का काम किया है। फसल की खरीद हो या फसल के बीज के लिए मांग किसान को हर तरह से भाजपा सरकार द्वारा प्रताड़ित व उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार पर हमला बोला।

किसानों को धान के बीज से वंचित किया जा रहा

सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर व आढ़ती के प्रति इतनी क्रूर व निर्दयी बन चुकी है कि मंडियों में किसानों, मजदूर व आढ़ती के साथ वादाखिलाफी करने के बाद अब किसानों को धान के बीज से वंचित किया जा रहा है।

किसान, महिलाएं व युवा 41डिग्री के तापमान में, गला सुखाने व सिर में दर्द करने वाली हीट वेव का प्रकोप में घंटों लाइनों में लगा रहता है। उसके बाद भी उन्हें पीआर धान का बीज नसीब नहीं हो रहा है, लेकिन भाजपा सरकार को किसानों, महिलाओं व युवाओं के हितों से कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा सरकार की तानाशाही

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही देखिए कि पुलिस के पहरे के बीच एक किसान को आधार कार्ड दिखाने पर बीज की 3 किलो की एक थैली ही दी जा रही है। पीआर धान के बीज के लिए यह परेशानी कैथल जिले के किसान पिछले 10 दिनों से झेल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें धान की पनीरी उगाने के लिए पीआर धान-7501 किस्म का हाईब्रिड बीज नहीं मिल रहा। कैथल जिले में पीआर धान की 7501 किस्म के बीज का संकट छाया हुआ है। किसान बीज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। भाजपा सरकार व कृषि अधिकारी किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए कुछ भी नहीं कर रहे।

सुरजेवाला ने कहा कि किसान को दी जा रही पीआर धान के बीज की थैली 572 रुपए प्रति किलो है। यानि जो 3 किलो की बीज की थैली एक किसान को दी जा रही है उसका रेट 1715 रुपए है। इस 3 किलो बीज की थैली से एक एकड़ की भी पनीरी तैयार नहीं होती। भाजपा सरकार व प्रशासन की मिलीभगत से बीज की कालाबाजारी का गौरखधंधा यानि प्रति थैली 3600 रुपए पर धड़ल्ले से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आज आढ़ती व ट्रांसपोर्टरों का पैसा नहीं दिया जा रहा। मंडी की आढ़त को कम कर देना, नमी के नाम पर वसूली करना इसका जीता जागता सबूत है। मंडी के आढ़तियों के लाइसेंस रद्द करना, आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू न करना, ये सब किसान, मजदूर व आढ़ती विरोधी सबूत है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं और अनाज मंडियों में किसान, मजदूर और आढ़ती बदइंतजामी से त्रस्त हैं व खून के आंसू रोने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala Big Statement : भाजपा को गिराने में हम कांग्रेस के साथ : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Independent MLAs Support to Congress : 3 निर्दलीय विधायकों ने दिया कांग्रेस को समर्थन