प्रदेश की बड़ी खबरें

Randeep Surjewala Targeted BJP : रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर साधा निशाना, हरियाणा के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का लगाया आरोप 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Randeep Surjewala Targeted BJP : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने करनाल में भाजपा पर निशाना साधा और हरियाणा के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 लाख युवाओं की जिंदगी और भविष्य बर्बाद किया है। सुरजेवाला ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पर आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार और धांधली का अड्डा बन गया है।

Randeep Surjewala Targeted BJP : युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़

सुरजेवाला ने कहा कि पिछले साढ़े तीन सालों से CET (सामान्य पात्रता परीक्षा) के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। 2021 में हरियाणा सरकार ने CET की नीति बनाई, जिसके बाद से पटवारियों की भर्तियां रद्द कर दी गई और CET के माध्यम से भर्ती करने का फैसला किया गया। 2019 से 2024 तक कोई भी भर्ती नहीं हो पाई। सरकार ने वादा किया था कि साल में दो बार CET परीक्षा होगी, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही परीक्षा हुई और उसका भी रिजल्ट पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।

युवा ओवरएज हो गए हैं, उनके साथ बहुत अन्याय हुआ

आज लाखों बच्चे CET के इंतजार में हैं और 20 लाख युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सुरजेवाला ने मांग की कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी अपने पद से इस्तीफा दें और HSSC को बर्खास्त किया जाए ताकि हरियाणा के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और भर्तियों के नाम पर उन्हें धोखा दिया जा रहा है। जो युवा ओवरएज हो गए हैं, उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है।

सुरजेवाला ने सरकार पर पेपर लीक के गंभीर आरोप लगाए

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के नाम पर 100 करोड़ की पब्लिसिटी की, लेकिन एक भी बच्चा भर्ती नहीं हुआ। सबको पता था कि यह योजना विफल हो जाएगी, क्योंकि यह संविधान के अनुकूल नहीं है। हरियाणा सरकार ने कहा कि वे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे और किसी की नौकरी पर आंच नहीं आने देंगे। इस पर सुरजेवाला ने तंज कसा कि क्या अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी सुप्रीम कोर्ट के जज बन गए हैं?

सुरजेवाला ने सरकार पर पेपर लीक के गंभीर आरोप लगाए

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला डिवीजन बेंच का है और जो कुछ हुआ वह गलत है। सुरजेवाला ने सरकार पर पेपर लीक के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चपरासी से लेकर जज तक के एग्जाम के पेपर लीक हुए हैं। नौवीं-दसवीं के पेपर से लेकर बीए तक के पेपर बिके हैं। यह सरकार पर्ची और खर्ची वाली नहीं है, बल्कि पेपर बेचने वाली सरकार है।

यह भी पढ़ें : Internal Attack in BJP-Congress : रिजल्ट आने के बाद भीतरघात करने वालों पर कार्रवाई करेगी भाजपा और कांग्रेस

यह भी पढ़ें : Nayab Saini : हरियाणा की सभी सीटों पर कमल खिलेंगे : नायब सैनी

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago