होम / Ranjit Singh on Ram Rahim Parole : सभी को फरलो व पैरोल लेने का अधिकार : रणजीत सिंह

Ranjit Singh on Ram Rahim Parole : सभी को फरलो व पैरोल लेने का अधिकार : रणजीत सिंह

• LAST UPDATED : January 23, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Ranjit Singh on Ram Rahim Parole) : डेरा प्रमुख राम रहीम को 4 सप्ताह की पैरोल मिलने के बाद उठ रहे सवालों पर जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जेलों में लगभग 25 हजार कैदी सजा काट रहे हैं और सभी को पैरोल व फरलो लेने का अधिकार है। मंत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि सभी कैदियों को 3 और 5 वर्ष की सजा काटने के उपरांत पैरोल और फरलो लेने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें : Ram Rahim Parole Updates : राम रहीम पैरोल मिलते ही यूपी बागपत आश्रम रवाना

कैदी को 1 वर्ष में 10 हफ्ते की पैरोल लेने का अधिकार

वहीं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हर कैदी को 1 साल में 10 सप्ताह की पैरोल लेने का अधिकार है। 4 हफ्ते की फरलो भी ले सकता है। इसके अतिरिक्त जेल मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश की सभी जेलों में सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। कैदियों के लिए अच्छे खाने-पीने के प्रबंध के साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए सुधार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Faridabad Crime : पिता ने अपनी बेटी को करंट लगाकर सिगरेट से दागा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox