प्रदेश की बड़ी खबरें

Rape of a Minor : जींद में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध करने पर धमकी देने का आरोप

  • पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर दर्ज किया मामला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape of a Minor : जींद सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने, दस पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rape of a Minor : लड़की की मां ने पुलिस में दी शिकायत

सिविल लाइन थाना इलाके की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 25 फरवरी को वह कार्यवश बाहर गई हुई थी। घर में उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी दौरान जुलाना निवासी पवन उनके घर पर आया। जिसने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

शोर मचाने तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपित ने उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपित ने उसकी बेटी को तंग करना शुरू कर दिया। परेशान उसकी बेटी ने पवन की करतूत के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित पवन के खिलाफ दुष्कर्म करने, दस पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Roof Collapse : फतेहाबाद में बारिश के कारण खेत के कोठे की छत ढहने से किसान की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago