होम / Rewari Big Breaking : नाबालिग लड़की और युवक ने फंदे से लटक दी जान

Rewari Big Breaking : नाबालिग लड़की और युवक ने फंदे से लटक दी जान

• LAST UPDATED : June 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rewari Big Breaking, चंडीगढ़ : हरियाणा के जिला रेवाड़ी में नाबालिग लड़की और युवक द्वारा सुसाइड किए जाने का समाचार सामने आया है। दोनों के शव अपने-अपने घर में फंदे पर लटके मिले हैं। सुसाइड किए जाने के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया। जैसे ही इस मामले का पता चला तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं।

दोनों के घर आसपास

जानकारी के अनुसार, गांव नाहड़ निवासी विजय (20) व इसी गांव की एक नाबालिग लड़की का शव शनिवार की सुबह उनके घर में फंदे पर लटका हुआ मिला जिस कारण यहां हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। बताया गया है इन दोनों के घर आसपास ही हैं। आखिर इस मामले में दोनों का क्या कनेक्शन है, इसका पता नहीं चल पाया, लेकिन एक ही गांव की लड़की और लड़के द्वारा सुसाइड करने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें : Big Relief To Antyodaya Families : मनोहर सरकार ने बिजली डिफाल्टरों पर लगा जुर्माना किया माफ

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Padyatra Day 113 : गठबंधन सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर : अभय चौटाला

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox