होम / Rewari Rape Case : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने रेप के दोषी को सुनाई 10 वर्ष की सजा

Rewari Rape Case : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने रेप के दोषी को सुनाई 10 वर्ष की सजा

• LAST UPDATED : September 12, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari Rape Case : प्रदेश के जिला रेवाड़ी में रेप के एक दोषी को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। जी हां, यहां फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता की अदालत ने एक नाबालिग का अपहरण कर और उसके साथ दुष्कर्म करने के केस में  दोषी को 10 वर्ष के कड़े कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 29 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। उक्त राशि जमा न करवाने पर दोषी को 10 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Rewari Rape Case : अप्रैल 2020 में किया था रेप

थाना जाटूसाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अप्रैल, 2020 की शाम को वह अपने परिवार के साथ खेत में गया हुआ था कि इतने में पीछे से गांव का पड़ोसी घर में घुस आया। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन उसकी बेटी को बदहवास हालत में गांव के निकट छोड़कर फरार हो गया। तब से आरोपी के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा था जिस पर कोर्ट ने कार्रवाई कर दोषी को 10 साल की सजा सुनाई।

Sohna Bloody Clash : 2 पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 10 लोग जख्मी

Haryana Crime: दर्दनाक मंजर! दोनों हाथ पांव बंधे…, नहर में तैरता मिला बुजुर्ग का शव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox